फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचले को सिखाया सबक, चप्पल से पीटा

मनचले को सिखाया सबक, चप्पल से पीटा

Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मनचले को सिखाया सबक, चप्पल से पीटा
मेरठ। छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने सोमवार को तीन मनचलों को चप्पल से पीट दिया। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले जबकि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। खरखौदा निवासी युवती ने बताया कि वह एल ब्लॉक से टेंपो से हापुड़ अड्डा जा रही थी। इस दौरान टेंपो में तीन युवक पहले से सवार थे। तीनों युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगे। टेंपो जब जाकिर कॉलोनी चौकी के सामने पहुंचा तो युवती ने शोर मचाकर टेंपो रुकवा लिया। तीनों मनचलों को टेंपो से उतारकर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां भीड़ लग गई और चौकी से पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। दो आरोपी भाग निकले। लेकिन एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed