फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोरीपाड़ा के वांटेड हमलावरों का गिरफ्तारी वारंट जारी

मोरीपाड़ा के वांटेड हमलावरों का गिरफ्तारी वारंट जारी

Thu, 02 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मोरीपाड़ा के वांटेड हमलावरों का गिरफ्तारी वारंट जारी
मेरठ। कोतवाली के मोरीपाड़ा में शुक्ला परिवार पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को अरेस्ट वारंट हासिल कर लिए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से तीन और हमलावरों की पहचान की गई है। जिनके नाम मुकदमे में शामिल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार वृंदावन से लौट रहे मोरीपाड़ा कोतवाली निवासी राहुल, शिवम व राजन पुत्र राकेश शुक्ला पर घर के पास ही दूसरे समुदाय के सलमान, शान, रिहान व फैजान समेत दर्जनों लोगोें ने हमला किया था। जिसको लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। पीड़ित पक्ष ने सलमान, शान, रिहान और फैजान के खिलाफ नामजद जबकि अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने मंगलवार देर रात लिसाड़ी गेट में दबिश देकर फैजान को गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि फरार आरोपियों सलमान, शान और रिहान का गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से ले लिया गया है। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन और हमलावरों की पहचान कर उनकी भी तलाश शुरू कर दी गई है। मोरीपाड़ा में तनाव की स्थिति देखते बुधवार को भी पुलिस फोर्स तैनात रही। पीड़ित परिवार के घर पर भी पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों के यहां छिपे आरोपी
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि हमलावर तीनों भाई किसी रिश्तेदार के यहां पर छिपे हैं। आरोपी फैजान भी एक रिश्तेदार के यहां से पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसा है। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि गिरफ्तारी न होने पर फरार आरोपियों का कुर्की वारंट जल्द लिया जाएगा। ताकि उनको कानूनी तरीके से घेरा जा सके।

खास बातें:
- हमलावर सलमान, रिहान और शान की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
- सीसीटीवी फुटेज से तीन हमलावर और पहचाने, मुकदमे में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed