फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटे को दुकान पर भेजकर मां ने लगाई फांसी

बेटे को दुकान पर भेजकर मां ने लगाई फांसी

Mon, 23 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बेटे को दुकान पर भेजकर मां ने लगाई फांसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार महिला बीमारी के कारण परेशान रहती थी। संभवतया इसी कारण से उसने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हावड़ा कोलकाता निवासी विभास वीरा गढ़ रोड स्थित एक ज्वैलर्स के यहां कारीगर है। जो परिवार सहित जयदेवी नगर में किराए के मकान में रह रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी कमला (29) ने दस साल के बेटे विश्व को दुकान पर सामान लेने बाजार भेजा था। करीब 15 मिनट बाद बेटा विश्व घर लौटा तो कमरे में मां का शव पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। वह डर के चलते चिल्लाते हुए घर से बाहर भागा। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभास भी घर पहुंच गया और शव देखकर बिलखने लगा। इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह के अनुसार विभास ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। कुछ समय से पत्नी बीमार थी, जिसके कारण परेशान रहती थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आयी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed