फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिलाओं से छेड़खानी मारपीट

महिलाओं से छेड़खानी मारपीट

Wed, 04 Apr 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़खानी मारपीट
महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। बेटी और दामाद के बीच हुए विवाद के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे बेटी की मां और चाची के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की और मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दो साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वो उसे परेशान करता है। आरोप है कि मंगलवार को उसकी बेटी से उसके पति ने मारपीट की और तेल डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह उसने कमरे का गेट बंद कर अपनी मां को फोन से सूचना दे दी। सूचना पाकर उसकी मां और चाची कुछ देर बाद बेटी के ससुराल पहुंच गई। दोनों का आरोप है कि ससुरालियों के पड़ोसी युवक ने उनके साथ बदतमीजी की। छेड़खानी और मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिलाओं ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
बेटी के साथ मारपीट के बाद पहुुंची थी मां-चाची
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed