फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में छात्रों की गुंडागर्दी, बरसाई गोलियां

गंगानगर में छात्रों की गुंडागर्दी, बरसाई गोलियां

Thu, 22 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर में छात्रों की गुंडागर्दी, बरसाई गोलियां
मेरठ/गंगानगर। गंगानगर इलाके में बुधवार को छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के तीन छात्रों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया, जबकि बचाव में आए एक व्यापारी को गोली मार दी। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह मामला बुधवार दोपहर गंगानगर थानाक्षेत्र के मवाना रोड स्थित रजपुरा तिराहे का है। पुलिस के मुताबिक गढ़ी पुख्ता शामली निवासी सावेज एक कॉलेज में पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह रजपुरा रोड पर पीयूष के घर में किराये पर रह रहा है। सावेज अपने दोस्त शिवम के साथ पेट्रोल पंप के सामने रजपुरा तिराहे पर पहुंचा था।
विज्ञापन

इस दौरान वहां आए आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद युवकों ने नाम पूछकर सावेज पर हमला बोल दिया। तमंचे की बट सावेज के सिर पर दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। छात्र को पिटता देख आसपास के व्यापारी दौड़े। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, तभी अन्य आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली रजपुरा निवासी व्यापारी रामवीर के सीने में जा लगी। गोली लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपियों की एक बाइक का नंबर नोट कर घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी। रामवीर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसओ गंगानगर दिनेश चंद, रजपुरा चौकी इंचार्ज ऊधमसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सावेज व शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्र ने आधा दर्जन से अधिक अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार देर शाम दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
अंधाधुंध फायरिंग से मची अफरातफरी
रजपुरा चौराहे पर दोपहर के वक्त अराजकता देखने को मिली। मुंह पर कपड़े बांधकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब आधे घंटे तक आरोपियों का मवाना रोड पर कब्जा रहा। बदमाशों का हल्ला मचा तो लोग भी उनका सामना करने का साहस नहीं जुटा पाए। एक गोली व्यापारी को लगने के बाद से लोग सहम गए।
छात्रों में वर्चस्व की लड़ाई
एसओ दिनेश चंद के मुताबिक आरोपी विवेक निवासी बढ़ला समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी विवेक एक स्कूल में साइकिल स्टैंड चलता है। जबकि दूसरा एक स्कूल का छात्र बताया गया। आरोपी विवेक पर जानलेवा हमले का एक मुकदमा परीक्षितगढ़ थाने पर दर्ज है, जिसमें वह वांछित है। आरोपियों ने बताया है कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर अक्सर लड़ाई होती है। बुधवार को भी मारपीट और फायरिंग हुई है। इससे पहले भी छात्रों में कई बार मारपीट हो चुकी है।
एक छात्र को भी पीटा
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने रजपुरा तिराहे पर फायरिंग के बाद एक कॉलेज के छात्र सुनील बंसल की पिटाई की, जिससे उसकी आंख में चोट लगी है। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में परिजन पीड़ित छात्र को लेकर थाने लेकर पहुंचे।
मेरठ कॉलेज के भी छात्र बताए
एसओ गंगानगर ने बताया कि गंगानगर में छात्रों का एक गुट गुंडागर्दी करता है। जिसमें कई छात्र मेरठ कॉलेज के बताए गए है। बुधवार को इसी गुट ने मवाना रोड पर उत्पात मचाया है। जिसमें तीन छात्रों की पहचान हुई, जोकि मेरठ कॉलेज के है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। छात्र रजपुरा, सलारपुर, बना मसूरी और सैनी गांव के बताए जा रहे है।

दो छात्रों को गिराकर पीटा
गंगानगर। बुधवार दोपहर गंगानगर सी ब्लॉक स्थित एक स्कूल से बोर्ड का पेपर देकर निकले दो छात्रों को बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने जमीन पर गिराकर बेल्टों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर छात्र डिवाइडर रोड की ओर फरार हो गए। वहीं पीड़ित छात्र भी बिना कुछ बताए मौके से निकल गए। थाने पर भी तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed