{"_id":"5a89e0894f1c1b4d588b93e5","slug":"111518985353-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के नाम पर किराना स्टोर में घुसी पुलिस, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के नाम पर किराना स्टोर में घुसी पुलिस, हंगामा
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ईदगाह गोल्डन कालोनी लिसाड़ी गेट में आदिल का किराना स्टोर है। रविवार रात छह पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और किराना स्टोर में चरस, गांजे की पुड़िया बेचने की बात कहकर तलाशी की बात कही। आरोप है कि आदिल के विरोध करने पर पुलिस ने गालीगलौज कर दी और चरस की एक पुड़िया दुकान से मिलने का दावा किया। आसपास के लोगों ने एसओ लिसाड़ी गेट को इसकी सूचना दी। लोगों ने सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत करने की बात कही है।
बेलगाम कार ने कई को घायल किया
मेरठ। गोलाकुआं पर रविवार रात तेज रफ्तार आई-20 कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। लोगों ने घेराबंदी कर कार रोककर आरोपी चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। कार की चपेट में आकर कोटला निवासी रिक्शा सवार असलम के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके बाद कार चालक ने एक बाइक में टक्कर मारकर चांद और उसके साथी को घायल कर दिया। बाद में कार एक ऑटो से जा टकराई। आरोपी ने बताया कि कार के अगले पहिए में पंचर हो गया था। बाइक को बचाने में कार टकराई थी।