{"_id":"5a7cbcc44f1c1ba3268b91df","slug":"111518124228-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में गिड़गिड़ाती रही महिलाएं, धकियाते रहे दरोगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में गिड़गिड़ाती रही महिलाएं, धकियाते रहे दरोगा
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिविल लाइन थाने में बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्जन से अधिक महिलाएं गिड़गिड़ाती रहीं और सादी वर्दी में दो दरोगा उनको धकियाते रहे। महिलाएं थाने में लेट गईं। बोलीं कि उनके बेटे बेकसूर हैं। कोई वारदात की है तो उनको बताएं। लेकिन दरोगाओं ने उनकी एक नहीं सुनी। करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा चला। इस दौरान महिलाओं की सुनने वाला कोई नहीं था।
लिसाड़ी गेट व कांशीराम कॉलोनी की एक दर्जन से अधिक महिलाएं दोपहर को सिविल लाइन थाने में पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पांच बेटों को पुलिस ने बुधवार रात से उठाया हुआ है। पुलिस ने उनके घर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने थाने में मौजूद दरोगा रामचंद्र, लोकेश अग्निहोत्री और आशु भारद्वाज के सामने शिकायत की। लेकिन दरोगाओं ने उनकी एक नहीं सुनी। महिलाएं बिलखती रहीं और दरोगा उनको धकियाते रहे। महिला पूछती रहीं कि उन्हें यह तो बता दें कि उनके बेटों का कसूर क्या है। लेकिन दरोगाओं का दिल नहीं पसीजा। जाओ मीडिया को बताओ
महिलाएं थाने में मीडिया वालों को अपनी शिकायत बताने लगी तो एक दरोगा का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। दरोगा बोला कि जाओ मीडिया को बताओ, हम तुम्हारी एक नहीं सुनेंगे। महिला हाथ जोड़कर रोती रही, बावजूद दरोगा उन पर गुस्सा जताता रहा। जिस पर महिलाएं बोलीं कि थाने में दरोगा का ऐसा व्यवहार होगा तो कौन इंसाफ मांगने आएगा। इस मामले की महिलाएं एसएसपी, आईजी और एडीजी से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
खास बातें:
- पूछताछ के लिए उठाए गए महिलाओं के बेटे
- सिविल लाइन थाने का मामला, हुआ हंगामा