{"_id":"59fcdad94f1c1bb6678b9404","slug":"111509743321-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने एक लाख लूटे
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा।
शिव चौक पुलिस चौकी के पास ही बेखौफ बदमाशों ने एक वृद्ध से एक लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए आसानी से फरार हो गए।
सरधना क्षेत्र के गांव ईकड़ी निवासी 67 वर्षीय वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि वह गांव में खेती करते हैं। उनका कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड स्थित एसबीआई मेें खाता है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये निकाले और थैले में रखकर गांव जाने लगे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और नोटों से भरा बैग छीन लिया। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। जिस जगह ये घटना हुई वहीं पर शिव चौक पुलिस चौकी है। सूचना पर पहुंचे सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह और इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
काफी देर से पीछे लगे थे बदमाश
पीड़ित किसान ने बताया कि बदमाश काफी देर से उनके पीछे घूम रहे थे। कई बार उनके पास भी आए। बदमाशों को पहले से ही जानकारी थी कि उसके पास पैसे हैं। वहीं इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया कि बैंक व खिर्वा रोड पर कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
खास बात
कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े बदमाशों ने की वारदात, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था किसान