फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में इंटर के छात्र ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दे डाला। परिजन तीन दिन से आरोपी की तलाश कर रहे थे। शनिवार को आरोपी बच्ची के सामने आया तो उसे पहचान लिया गया। परिजनों द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के मुताबिक आरोपी मनोज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है। जो बच्ची के घर के पास ही रहता था। आरोपी तीन दिन पहले बच्ची को दुकान से सामान दिलाने के बहाने एक खंडहर मकान में ले गया था। दुष्कर्म के बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर अपने एक रिश्तेदार के घर भाग गया था। बच्ची के परिजन पुलिस को घटना के बारे में न बताकर गुपचुप तरीके से आरोपी को ढूंढने में लगे थे। शनिवार को आरोपी अपने घर पर आया, तो तभी बच्ची ने उसको पहचान लिया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। परिजनों ने परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी इंटर का छात्र है और उसने वारदात करना कबूल कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed