फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैजान हत्याकांड में नजदीकियों पर शक

फैजान हत्याकांड में नजदीकियों पर शक

Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
फैजान हत्याकांड में नजदीकियों पर शक
मेरठ/कंकरखेड़ा। पावली खास में 12 साल के मासूम फैजान पुत्र जरीफ की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की निगाहें परिवार के कुछ नजदीकियों पर टिकी हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने इस केस के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया है। मंगलवार को टीम ने पहुंचकर गांव में जानकारी जुटाई। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रविवार दोपहर एक बजे तक फैजान परिजनों के साथ था। इसके बाद खेलने निकला तो शाम चार बजे उसे गांव के एक परचून विक्रेता की दुकान पर सामान लेते देखा गया था। शाम करीब 5 से 6 बजे तक उसने अपने एक दोस्त के साथ पतंग उड़ाई थी। कई लोगों ने उसे यहां देखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने परचून विक्रेता और उसके दोस्त के घर जाकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार शक है कि हत्यारे परिवार के नजदीकी हैं। ऐसे लोग इसमें शामिल हैं जिनका परिवार में आना-जाना है और वे गांव के ही व्यक्ति हैं। पुलिस ने गांव के ऐसे करीब एक दर्जन लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। मुखबिरों का जाल बिछाया जा रहा है। संभावना है कि दो तीन दिन में ये केस खुल सकता है। सीओ दौराला विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि हत्यारों का मकसद केवल हत्या करना था। परिवार के किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। हत्या की वजह का पता किया जा रहा है। जल्द केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से चार बजे तक कहां रहा फैजान
पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि फैजान दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच कहां रहा। क्योंकि इस दौरान किसी ग्रामीण ने उसे देखने की बात नहीं कही। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान ही फैजान ने ऐसा कुछ किया या देखा, जो उसकी हत्या की वजह बना है। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

परिजन बेहाल, गांव में भी मातम
फैजान की हत्या के बाद परिजन बेहाल हैं। मां अफसाना उसे याद कर बार-बार बेहोश हो रही है। तीनों बहनों और भाईयों का भी रो रोकर बुरा हाल है। परिजन उसे सूने मकान में खोज रहे हैं। गांव में भी मातम पसरा है। लोग परिजनों को दिलासा दे रहे हैं।
खास बात
- परिवार के कुछ नजदीकियों पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की निगाहें
- पावली खास में 12 साल के मासूम की हत्या का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed