{"_id":"5c1d5871bdec2256ae0cb57e","slug":"101545427057-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी से लूट। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार किए।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी से लूट। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फलावदा पुलिस ने एक घंटे में ही बदमाशों को गिरफ्तार कर किया लूट का सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा।
बृहस्पतिवार की देर शाम बातनौर रोड पर हथियार के बल पर बदमाशों ने दवा व्यापारी से बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के एक घंटे बाद ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद करते हुए बदमाशों को जेल भेजा।
गांव बातनौर निवासी दिलावर पुत्र फूल सिंह का कस्बे में दवा का कारोबार करता है। दिलावर प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही दिलावर बातनौर रोड पर सूरजमल स्कूल के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिलावर को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। दिलावर के नहीं रुकने पर बदमाशों ने बाइक में साइड मारकर दिलावर को गिरा दिया और बाइक, मोबाइल तथा नगदी लूट कर फरार हो गए।
लूट के बाद दिलावर ने शोर मचाया। सड़क पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश सतेंद्र पुत्र बाबू को पकड़ लिया। पकडे़ गए सतेंद्र ने अपने साथियों का नाम अंकुश तथा विनोद निवासी बातनौर बताया। घायल हुए दिलावर को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया तथा तहरीर लेकर बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया मुकदमा लिखने के बाद बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों फरार बदमाश अंकुश तथा विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक तथा मोबाइल, नकदी बरामद कर तीनों बदमाशों जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मंदिर के दान पात्र से 50हजार चोरी
फलावदा। कस्बे में गडीना मार्ग पर स्थित चामुंडा महामाई मंदिर में घुसकर चोरों ने देर रात दान पात्र का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। मंदिर मे चोरी होने जानकारी सुबह पूजा करने गए लोगों से हुई। जानकारी होने पर लोगों मे आक्रोश फैल गया। सूचना पर काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। मंदिर समिति के मंत्री भीम सिंह ने बताया कि दानपात्र के भीतर 2 वर्ष का चंदा एकत्र था। सवेरे जब पड़ोस में रहने वाला अशोक मंदिर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर एकत्र लोगों ने घटना के खुलासे की मांग की। इस दौरान राजू सैनी, डॉ अनुराग, सर्वेश सैनी, महावीर, अनुज कुमार, सुभाष प्रधान आदि ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दे दी है।