{"_id":"5b89afc642c792462e3b44c1","slug":"101535750086-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजपुरा शमशान घाट में लाखों का घोटाला, जांच बैठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजपुरा शमशान घाट में लाखों का घोटाला, जांच बैठी
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान घाट के निर्माण में धांधली का आरोप
मेरठ। मवाना रोड स्थित रजपुरा गांव के श्मशान घाट में किए गए निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। वहीं डीएम ने दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
रजपुरा गांव में करीब दो साल पहले श्मशान घाट की चारदीवारी, कमरे, टाइल्स सहित अन्य कार्यों के लिए करीब 25 लाख रुपये जारी किए गए थे। गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि चारदीवारी व कमरे मानक के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। वहीं जमीन पर लगाई टाइल्स भी बारिश में धंस गई। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में कुछ ही पैसा प्रयोग में लाया गया, जबकि रिकॉर्ड में पूरा पैसा खर्च होना दिखा दिया। राजपाल सिंह ने बताया कि रजपुरा में हैंडपंप, शौचालय, टाइल्स, सोलर लाइट आदि के लिए भी पैसा जारी किया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर कार्य नहीं हुआ है। इस मामले में उन्होंने दो बार आरटीआई भी डाली, उसका जवाब नहीं आया। पूरे मामले में डीएम अनिल ढींगरा से शिकायत की गई थी। इसके बाद डीएम ने डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे व डीआरडीए के जेई राकेश त्यागी को जांच करने के आदेश दिए।
यहां भी हुई शिकायत
पैसा जारी होने के बावजूद इंचौली गांव के श्मशान घाट में भी कोई कार्य नहीं हुआ। शिकायत पर अधिकारियों ने यहां जांच भी की थी। इसके अलावा नंगलाशेखू, अम्हेड़ा आदिपुर गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण सर्वेक्षण में ड्यूटी होने के चलते अभी मौके पर जांच के लिए नहीं जा सके। इस हफ्ते में पूरी जांच कर ली जाएगी। इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। ब्रह्मचारी दूबे, डीपीआरओ