फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जली कोठी क्षेत्र में गाय मरने पर हंगामा

जली कोठी क्षेत्र में गाय मरने पर हंगामा

Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
जली कोठी क्षेत्र में गाय मरने पर हंगामा
पुलिस और पब्लिक की समझदारी से बिगड़ने से बचा माहौल
विज्ञापन

मेरठ। जली कोठी मार्केट में रविवार को एक गाय की मौत हो गई। वहीं अफवाह फैल गई कि किसी ने गाय को जहर देकर मार दिया है। इस पर वहां लोग जमा हो गए। माहौल गर्माने लगा, लेकिन पुलिस और पब्लिक की समझदारी ने माहौल बिगड़ने से बच गया।

रविवार दोपहर करीब दो बजे जली कोठी मार्केट में सड़क पर एक गाय मृत हालत में पड़ी थी। सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि गाय चलते चलते खुद ही गिर गई थी। मामला गाय की सामान्य मौत का था, लेकिन किसी ने अफवाह उड़ा दी कि गाय को जहर देकर मारा है। इस पर पुलिस ने दोनों समुदाय के गण्यमान्य लोगों को मौके पर बुला लिया और उन्हें मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वहां एकत्रित लोगों ने ही पास के एक निजी पशु चिकित्सक को बुलवा लिया। चिकित्सक ने बताया कि संभावना है कि गाय की अधिक उम्र होने की वजह से मौत हुई है। इसके बाद व्यापारी नेता जीतू नागपाल, पार्षद इरफान, जीशान आदि के सहयोग से पुलिस ने फैज ए आम कॉलेज के सामने मैदान में गाय को दफना दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों ने समझदारी दिखाई और माहौल खराब नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed