फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली पुलिस के दरोगा पर गुदड़ी में हमला, बंधक बनाया

दिल्ली पुलिस के दरोगा पर गुदड़ी में हमला, बंधक बनाया

Sun, 15 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के दरोगा पर गुदड़ी में हमला, बंधक बनाया
मेरठ। गुदड़ी में टीम के साथ दबिश देने पहुंचे दिल्ली पुलिस के दरोगा को भीड़ ने बंधक बना लिया। जबकि सिपाहियों पर पथराव कर दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने टीम को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के कनॉट पैलेस थाने में धोखाधड़ी से संबंधित एक मामला दर्ज है। जिसमें ओमपाल निवासी साधुनगर कंकरखेड़ा और सलीम निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली नामजद हैं। शनिवार रात कनॉट पैलेस थाने के दरोगा सतीश कुमार और चार सिपाहियों की टीम ने कंकरखेड़ा में दबिश देकर ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुदड़ी बाजार में पहुंची। दरोगा सतीश कुमार सादे कपड़ों में थे, जबकि अन्य सिपाही वर्दी में थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा से गिरफ्तार किए गए ओमपाल को गाड़ी में बैठा रखा था। जैसे ही पुलिस सलीम को वहां से लेकर चली तो आरोपी के परिजन और आसपास के लोग भड़क गए और सादे कपड़ों में पहुंचे दरोगा पर हमला बोल दिया। दरोगा ने जान बचाने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने दरोगा से मारपीट कर और जबरन मकान में खींचकर ले गई। दरोगा को तीसरी मंजिल पर बंधक बना लिया गया। दिल्ली पुलिस के अन्य सिपाहियों ने मकान में घुसने की कोशिश तो आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई और पास ही कोतवाली थाने में पहुंचकर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के दरोगा से मारपीट और बंधक बनाने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर थाना कोतवाली यशवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दिल्ली पुलिस के दरोगा को बंधनमुक्त कराया। इंस्पेक्टर यशवीर सिंह का कहना है कि दरोगा सतीश कुमार ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। बाद में पुलिस टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed