फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेगमपुल पर बहादुर बेटियों ने मनचले को जमकर धुना

बेगमपुल पर बहादुर बेटियों ने मनचले को जमकर धुना

Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बेगमपुल पर बहादुर बेटियों ने  मनचले को जमकर धुना

विज्ञापन
मेरठ। दो बहादुर सगी बहनों ने मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वो कभी नहीं भूलेंगे। वे एक मनचले को पीट पीटकर थाने ले गईं। वहीं मौके से भागे मनचले के साथी की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
पल्लवपुरम थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो बहनें टेंपो से लालकुर्ती आ रही थीं। जीरो माइल पर वे टेंपो से उतरीं। इस दौरान दूसरे टेंपो के चालक श्वेद निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट व उसके साथी ने उनके साथ छेड़खानी कर दी। इस पर दोनों बहनों ने मनचलों को पीटना शुरू कर दिया। यह देख लोग पहुंचे और उन्होंने भी उनकी धुनाई की। इस दौरान एक आरोपी मौका देख वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों बहनें श्वेद को पीटते हुए लालकुर्ती थाने ले गईं। पुलिस ने दोनों की बहादुरी की सराहना की और उनके पिता को फोन करके थाने बुलाया। पुलिस ने पिता से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। वहीं बताया कि दोनों बहनों में से एक दिल्ली और दूसरी मेरठ कॉलेज में पढ़ती है।
विज्ञापन


डरो मत बहन, हम देंगे साथ
मनचलों को पीटने और उनके खिलाफ दर्जनों लोग दोनों बहनों के साथ खड़े हो गए। बोले कि डरो मत बहन, हम आपका साथ देंगे। मनचलों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया में भी लोगों ने अपने अपने नाम मुकदमे में लिखवाए। पुलिस ने अभिषेक, अमित समेत पांच लोगों को चश्मदीद गवाह बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी रोमियो स्क्वायड हुआ गायब
शोहदों के खिलाफ अभियान चलाने वाला एंटी रोमियो स्क्वायड भी शहर से मानों गायब हो गया। पुलिस की लापरवाही के चलते छात्राओं व महिलाओं से छेड़खानी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। अब बेटियां खुद मनचलों को सबक सिखाने लगीं हैं। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस बोली कि मनचलों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed