फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक की नई शादी का विरोध करने पहुंची बीवी

युवक की नई शादी का विरोध करने पहुंची बीवी

Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
युवक की नई शादी का विरोध करने पहुंची बीवी
कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर रोड स्थित एक विवाह मंडप में शनिवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब पति की दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी ने बखेड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पहली पत्नी ने शादी का विरोध किया तो पुलिस को दोनों के बीच हुए तलाक के कागज सौंप दिए गए। जिसके बाद देर रात पुलिस ने दूसरी शादी की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र शर्मा के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी एक युवक की शादी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की बेटी से हुई थी। अनबन के चलते दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इस बीच युवक का कंकरखेड़ा की ही एक युवती से रिश्ता तय हो गया। शनिवार को युवक बारात लेकर मंडप में पहुंचा तो इसकी भनक लगने पर पहली पत्नी भी परिजनों के साथ वहां पहुंच गई और शादी का विरोध किया। इस दौरान युवक की पैरवी में उसके अधिवक्ता ने कोर्ट में दायर दोनों के परिवाद के कागजात पुलिस को दिखाए। दावा किया कि दोनों का काफी समय पूर्व तलाक हो चुका है। अब युवक दूसरी शादी करने के लिए स्वतंत्र है। अगर दूसरे पक्ष के पास शादी रुकवाने का स्टे है तो पुलिस शादी रुकवाए अन्यथा शांतिपूर्वक शादी संपन्न करने का पुलिस का दायित्व बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed