{"_id":"5adcffcb4f1c1b9e098b609f","slug":"101524432843-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कॉल से खुली मुर्सलीन हत्याकांड की कलई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक कॉल से खुली मुर्सलीन हत्याकांड की कलई
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/कंकरखेड़ा। टेलर मुर्सलीन की हत्या किसने की, इसकी कलई एक कॉल ने खोलकर रख दी। हत्यारोपी बीटेक का छात्र निकला, जो मुर्सलीन की बेटियों को ट्यूशन पढ़ाता था। 40 हजार रुपये के विवाद में हत्या होना बताया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू और खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है।
एसएसपी मंजिल सैनी ने प्रेसवार्ता में मुर्सलीन के हत्यारोपी सुल्तान जाटव निवासी बक्सर थाना भावनपुर को पेश किया। एसएसपी के अनुसार सुल्तान बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था, जो जसवंत नगर, मलियाना टीपीनगर में किराए पर रहता था। 14 मार्च को हाइवे स्थित खड़ौली गांव के जंगल में मलियाना निवासी मुर्सलीन पुत्र अल्ला राजी का शव मिला था। परिजनों ने अज्ञात में केस दर्ज कराया था।
नशीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारा
एसएसपी के अनुसार सुल्तान मुर्सलीन की दो बेटियों को ट्यूशन पढ़ाता था। जिसके चलते उसका मुर्सलीन के घर काफी आना-जाना था। मुर्सलीन ने सुल्तान से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन फिर वापस नहीं दिए। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया था। घटना वाले दिन सुल्तान मुर्सलीन को बाइक पर बैठाकर पार्टी देने के बहाने खड़ौली ले गया। जहां पर शराब में नशीला पदार्थ देकर चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। शव की शिनाख्त न हो, इसलिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था।
विज्ञापन
ऐसे खुला मर्डर केस
एसएसपी के अनुसार पीड़ित परिवार को सुल्तान पर शक नहीं था। कमेटी की रकम को लेकर विवाद भी सामने आया था। लेकिन पुलिस को हत्या के पीछे किसी नजदीकी के होने का अंदेशा था। हत्या के बाद सुल्तान पीड़ित परिवार के साथ ही घूमता रहा। जबकि पुलिस परिवार के करीबियों की कुंडली खंगालने में लगी थी। पुलिस ने सुल्तान के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालवाई तो सामने आया कि जिस जगह मुर्सलीन की हत्या हुई थी, वहां से सुल्तान ने अपने दोस्त को मोबाइल से एक कॉल की थी। सीडीआर में सुल्तान की लोकेशन मुर्सलीन के साथ-साथ आती रही। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने जांच में सुल्तान का नाम शामिल कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी सुल्तान ने हत्या करना कबूल कर लिया।