फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सूरजकुंड पर छात्र पर हमले से सांप्रदायिक तनाव

सूरजकुंड पर छात्र पर हमले से सांप्रदायिक तनाव

Wed, 17 Jan 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड पर छात्र पर हमले से सांप्रदायिक तनाव
मेरठ। सूरजकुंड रोड पर पुराने विवाद के चलते एक छात्र पर दूसरे समुदाय के छात्र ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। चाकू से वार करने का भी आरोप है। घटना से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। एबीवीपी कार्यकर्ता और मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाश में श्याम नगर में दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बंशीपुरा निवासी इंटर का छात्र प्रिंस प्रजापति कचहरी के निकट एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। कुछ दिन पहले उसका वहीं पर कोचिंग कर रहे लिसाड़ी गेट निवासी दूसरे समुदाय के एक छात्र से विवाद हो गया था। सेंटर संचालक ने दोनों को समझाकर विवाद सुलझा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रिंस जब सूरजकुंड रोड पर जा रहा था तो आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हॉकी से पिटाई कर दी। प्रिंस की चीख सुनकर लोग दौडे़ तो हमलावर फरार हो गए। एबीवीपी के अंशुल गुप्ता, नितिश वर्मा, गौरव, पंकज कश्यप सहित कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि छात्र को चाकू नहीं लगा है। पिटाई हुई है। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जाएगा। उधर, पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि बुधवार को छात्र का पेपर भी है। वह इस घटना से काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed