फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहनपुरी में बदमाशों ने गोलियां बरसाकर13 लाख् ा लूटे

मोहनपुरी में बदमाशों ने गोलियां बरसाकर13 लाख् ा लूटे

Sun, 07 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मोहनपुरी में बदमाशों ने गोलियां बरसाकर13 लाख्
ा लूटे
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में शनिवार रात 8:30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात कर डाली। शराब की दुकानों और ठेकों से कलेक्शन करने आए चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों से गोलियां बरसाकर 13 लाख रुपये लूट लिए। पीछा करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों ने भी गोलियां चलाईं। सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मोहनपुरी नाले पर अंग्रेजी शराब व बीयर शॉप है। अंग्रेजी शराब की शॉप पर सेल्समैन जगदीश, अंकुर और श्याम जबकि बीयर शॉप पर सेल्समैन अंकुर मौजूद था। रात करीब 8:30 बजे पोंटी चड्डा ग्रुप की एक्युरेट फूड कंपनी के कर्मचारी जिनमें कैशियर अशोक कर्णवाल, गनमैन शिवकुमार और ड्राइवर आदेश कुमार बोलेरो गाड़ी से मोहनपुरी में पहुंचे। इस दौरान करीब एक दर्जन बदमाश शराब के ठेके पर पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन

1.80 लाख का कैश देने के लिए सेल्समैन अंकुर कैशियर को देने बोलेरो के पास पहुंच गया। तभी बदमाशों ने बोलेरो को चारो तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने कैशियर से नोटों से भरा बैग छीन लिया। जिसमें करीब 13 लाख कैश बताया है। बताया गया कि बदमाशों ने कैशियर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाई और पथराव किया। जिसमें बोलेरो का शीशा टूट गया। जवाब में गनमैन ने भी दो फायर किए। सरेआम लूटपाट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की पूछताछ
एसएसपी मंजिल सैनी ने कंपनी के कैशियर, गनमैन, ड्राइवर और ठेके के सेल्समैनों से पूछताछ की। लोगों की भीड़ लगने पर पुलिस कर्मचारियों को सिविल लाइन थाने ले आई। कर्मचारियों से पूछताछ में विरोधाभास बताया गया। पुलिस का मानना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। गोलियां तो चलीं। गाड़ी का शीशा भी टूटा मिला है। लेकिन पुलिस को कर्मचारियों के अलावा वारदात का चश्मदीद नहीं मिला।

गंभीरता से होगी जांच
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार सिविल लाइन थाने में लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। लूट करने वालों को सटीक जानकारी थी कि कर्मचारी रात में कैश लेने आते हैं। गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
खास बातेें:
- शराब की दुकानों से कैश इकट्ठा कर रहे चड्ढा ग्रुप के कर्मचारी बने निशाना
- मोहनपुरी में रात को वारदात, पीछा करने पर बदमाशों ने किया गाड़ी पर पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed