फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियो पर शिकंजा कसने की तैयारी

सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियो पर शिकंजा कसने की तैयारी

Sat, 04 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियो पर शिकंजा कसने की तैयारी
सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों पर शिकंजे की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। नवजीत हत्याकांड में पुलिस वारदात के वक्त आरोपियों की मौजूदगी के सुबूत जुटा रही है। वारदात से पहले की एक सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि घटना वाले दिन कौन-कौन लोग वहां जमा हुए थे।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी मानव के दोस्त विभोर और हिमांशु को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था। पुलिस को मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों से एक फुटेज मिली है, जिनमें वारदात से पहले का एक फुटेज भी शामिल है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया एक कैमरे में घटना से पहले कुछ आरोपी गली से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये साफ नहीं है। संभवत: ये लोग अचल के घर जा रहे थे। पुलिस अब इसी फुटेज को आधार बनाकर इस केस में और गिरफ्तारी भी कर सकती है।
विज्ञापन


तीन आरोपियों पर नजर
सीओ के अनुसार इस केस में मानव, प्रवीण, इलू, विभोर, अभिनव और गौरव को परिजनों ने नामजद कराया था, जबकि अभिषेक, बंटी और हिमांशु के नाम बाद में सामने आए थे। इनमें से अब तक मानव, प्रवीण, विभोर और हिमांशु को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि पांच जांच के दायरे में हैं। सीओ के अनुसार अभी तक की जांच में अभिनव और गौरव की मौजूदगी स्पष्ट नहीं हुई है। बाकी तीन पर पुलिस जल्द शिकंजा कस सकती है। वहीं पुलिस मान रही है कि अपने बचाव में आरोपी कोर्ट में मजबूत पैरवी करेंगे। गिरफ्तार आरोपी भी कोर्ट में अपने बयान से मुकर सकते हैं। मामला हत्या का है, ऐसे में कोई गवाही के लिए भी आसानी से तैयार नहीं होगा। इसी वजह से पुलिस का प्रयास है कि किसी को आरोपी बनाने से पहले उसके खिलाफ ठोस सुबूत जुटा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवजीत की अस्थियां गंगा में विसर्जित
गुरु ग्रंथ साहिब के तीन दिन के अखंड पाठ के बाद नवजीत के परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसकी अस्थियां हरिद्वार जाकर गंगा में विसर्जित कीं। बहन शैलप्रीत ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवार के कुछ सदस्यों ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर इस केस में पुलिस पर कमजोर विवेचना का आरोप लगाया था। उन्होंने घटना से संबंधित कई साक्ष्य भी उन्हें दिखाए थे। एसएसपी की सख्ती के बाद पुलिस ने हिमांशु और विभोर की गिरफ्तारी दिखाई थी।
खास बात
नवजीत हत्याकांड
पुलिस के हाथ लगी वारदात से पहले की एक सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed