{"_id":"59ab268f4f1c1b6a6a8b469e","slug":"101504388751-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किठौर
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। नगर पंचायत कार्यालय में बकरीद से पहले शुक्रवार रात युवकों द्वारा भौंडा नृत्य करने की शनिवार को वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। किठौर पुलिस मामले से पल्ला झाड़ती रही। हालांकि एसपी देहात ने वीडियो देखने के बाद जांच बैठा दी है।
इंस्पेक्टर किठौर किशनपाल सिंह ने बताया है कि शुक्रवार की रात यूपी-100 पर शिकायत आई थी कि नगर पंचायत कार्यालय के एक कमरे में पार्टी में अश्लील डांस और शराब का सेवन चल रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन उससे पहले युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने कार्यालय में डांस की बात पुलिस से कही थी।
शनिवार सुबह इस डांस पार्टी की एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड़ का बेटा भी दिखाई दे रहा है। जिसको देखकर किठौर कस्बे की राजनीति में खलबली मच गई। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर कई ग्रुपों में डाल दी। पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पूछ लिया कि नगर पंचायत कार्यालय में इस तरह के भौंडे नृत्य की परमीशन किसने दी।
विज्ञापन
यह बदनाम करने की कोशिश
नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड़ के अनुसार ईद पर नगर पंचायत के एक सफाई कर्मचारी की ओर से पार्टी दी गई थी। जिसमें कार्यालय के कई और भी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में उनका भी एक बेटा वहां चला गया था। शराब या अश्लील डांस नहीं हुआ है। राजनीति के कारण उनको बदनाम करने की कोशिश की गई है।
जांच बैठा दी है
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच बैठा दी हैं। प्रारंभिक जांच में अश्लील डांस व आपत्तिजनक चीजें नगर पंचायत ऑफिस में न मिलने की बात सामने आई है।