{"_id":"595181634f1c1bb2338b48fc","slug":"101498513763-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में पैरामिलेट्री लगाकर स्टंटबाजों की घेराबंदी, पड़े डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में पैरामिलेट्री लगाकर स्टंटबाजों की घेराबंदी, पड़े डंडे
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। स्टंटबाजी रोकने के लिए सोमवार रात एसपी सिटी ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के साथ अभियान चलाया। हापुड़ अड्डे पर पुलिस के इशारा करने पर बाइक नहीं रोकने वाले युवकों पर डंडे भी पड़े। पुलिस ने शहर में 50 बाइक सीज की तो 70 के चालान काटे।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान रात आठ बजे फोर्स लेकर हापुड़ अड्डे पर पहुंचे। एसओ नौचंदी, एसओ सिविल लाइन और लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने पर 15 बाइक नौचंदी थाने भेज दीं। इंदिरा चौक पर सीओ कोतवाली रणविजय सिंह, एसओ कोतवाली ने चेकिं ग की। दिल्ली रोड पर सीओ ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस ने बैरियर लगाकर स्टंट कर रहे बाइक सवारों पर शिकंजा कसा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार, टीएसआई ने दिल्ली रोड पर बेगमपुल, भैसाली बस अड्डा, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर बिना हेलमेट और डीएल के वाहन चलाने पर कार्रवाई की।
यहां लगाए बैरियर
हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, देहली गेट चौराहा, कबाड़ी बाजार चौराहा, दिल्ली रोड पर मंडी गेट, बेगमपुल, जली कोठी, इंदिरा चौक, नूरनगर तिराहा।