{"_id":"5d7f88c08ebc3e01830a0dc9","slug":"crime-headlines-today-from-west-up-read-all-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शख्स को दिनदहाड़े मारी गोली, बागपत में ईंट से कुचलकर मजूदर की हत्या, क्राइम की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शख्स को दिनदहाड़े मारी गोली, बागपत में ईंट से कुचलकर मजूदर की हत्या, क्राइम की बड़ी खबरें
Mon, 16 Sep 2019 06:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में सोमवार को कई जिलों में क्राइम की वारदातें हुईं। बिजनौर जनपद में एसबीआई के फील्ड अफसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो वहीं बागपत में एक मजदूर को मामूली विवाद के बाद ईंट से कुचल कर मार डाला गया। आइए डालते हैं एक नजर आज वेस्ट यूपी में हुए अपराध की बड़ी खबरों पर: -
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में सोमवार सुबह एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया-
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ें: बिजनौर: एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ें: बागपत: आपसी रंजिश में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस मौके पर
मुज़फ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर की चारपाई पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया-पूरी खबर पढ़ें: मुजफ्फरनगर: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शामली जनपद में पुलिस ने एक प्राइवेट कारी से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। इनकी कीमत करोड़ों बताई जा रही है। पुलिस अभी बरामद सामान की वीडियोग्राफी करा रही है।बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कुछ आरोपियों को चोरी और लूट के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने चोरी व झपटमारी के जेवरात झिंझाना कस्बे के एक किराना व्यापारी, एक सर्राफ व एक जूता चप्पल व्यापारी को बेचे हैं। रविवार सुबह हरियाणा पुलिस इन तीनों निशानदेही पर एक प्राइवेट कार से ये जेवरात व नकदी बरामद की है-