फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cricketer Praveen Kumar video went viral on social media in Meerut

ये पान सिंह तोमर का गैंग है दरोगा जी: हम फिर आएंगे, क्रिकेटर प्रवीण कुमार का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 28 Dec 2021 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Dec 2021 02:05 PM IST
सार

मेरठ के पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में वह राइफल लिए पान सिंह तोमर फिल्म का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
cricketer Praveen Kumar video went viral on social media in Meerut
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अब इंस्टाग्राम पेज से राइफल के साथ वीडियो पोस्ट की है। इसमें पान सिंह तोमर फिल्म का एक डायलॉग एडिट किया गया। 

विज्ञापन


इस क्लिप में प्रवीण कुमार कह रहे हैं 'ये पान सिंह तोमर का गैंग है दरोगा जी....हम फिर आएंगे'। वह यह डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो रविवार को अपलोड हुआ है। इस मामले में उनके करीबी ने बताया वीडियो उनके भतीजे ने बनाया है। राइफल लाइसेंसी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दनादन खाली हो रहा है देश भर में बदनाम वाहन कमेला, अब सता रहा नए 'सोतीगंज' का डर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि टीपी नगर के मुल्तान नगर आवास के बाहर का यह वीडियो है। 10 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। प्रवीण कुमार पड़ोसी को गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में भी सुर्खियों में रहे हैं। यह विवाद थाने तक पहुंचा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed