{"_id":"61cacc5ce57ec942ed65131f","slug":"cricketer-praveen-kumar-video-went-viral-on-social-media-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पान सिंह तोमर का गैंग है दरोगा जी: हम फिर आएंगे, क्रिकेटर प्रवीण कुमार का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पान सिंह तोमर का गैंग है दरोगा जी: हम फिर आएंगे, क्रिकेटर प्रवीण कुमार का वीडियो हुआ वायरल
Tue, 28 Dec 2021 02:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:05 PM IST
सार
मेरठ के पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में वह राइफल लिए पान सिंह तोमर फिल्म का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अब इंस्टाग्राम पेज से राइफल के साथ वीडियो पोस्ट की है। इसमें पान सिंह तोमर फिल्म का एक डायलॉग एडिट किया गया।
विज्ञापन
इस क्लिप में प्रवीण कुमार कह रहे हैं 'ये पान सिंह तोमर का गैंग है दरोगा जी....हम फिर आएंगे'। वह यह डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो रविवार को अपलोड हुआ है। इस मामले में उनके करीबी ने बताया वीडियो उनके भतीजे ने बनाया है। राइफल लाइसेंसी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: दनादन खाली हो रहा है देश भर में बदनाम वाहन कमेला, अब सता रहा नए 'सोतीगंज' का डर
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टीपी नगर के मुल्तान नगर आवास के बाहर का यह वीडियो है। 10 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। प्रवीण कुमार पड़ोसी को गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में भी सुर्खियों में रहे हैं। यह विवाद थाने तक पहुंचा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।