फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court orders report from Gautam Buddha Nagar District Magistrate following a farmer's complaint.

Meerut News: जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर से रिपोर्ट तलब, किसान की शिकायत पर अदालत का आदेश

Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Court orders report from Gautam Buddha Nagar District Magistrate following a farmer's complaint.
नोट: नोएडा के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गौतमबुद्धनगर के गांव धूम खेड़ा के एक किसान की शिकायत पर न्यायालय अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत ने जिलाधिकारी नोएडा से रिपोर्ट तलब की है। किसान बलजीत सिंह नागर ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने रिश्वत लेकर उनके खेतों पर गलत पैमाइश की। बिना कानूनी प्रक्रिया के तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का नुकसान किया गया। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि तय की है।
बलजीत सिंह नागर ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के बलबीर सिंह के प्रार्थना पत्र पर तत्कालीन राजस्व निरीक्षक नरेश चंद्र, लेखपाल दर्शन कुमार, तत्कालीन तहसीलदार दादरी ओम प्रकाश पासवान, तत्कालीन नायब तहसीलदार दादरी प्रतीत चौहान, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा और राजस्व निरीक्षक दादरी अशोक कुमार ने मिलकर रिश्वत ली। इन अधिकारियों पर बिना जांच और कानूनी प्रक्रिया के निर्माण तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

बलजीत सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल की अनुपस्थिति में तोड़फोड़ की गई। उनकी मौजूदगी के बिना जमीन नापना संभव नहीं था।

किसान बलजीत सिंह नागर ने आरोप लगाया कि एसडीएम दादरी अनुज नेहरा की शह पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक रिंकू सिंह ने न्यायालय में अपनी रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट में कहा गया कि यह मामला सिविल प्रकृति का है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। अभियोजन अधिकारी महेंद्र प्रजापति ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय ने आरोपी पक्ष को नोटिस जारी किया है। साथ ही, इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed