फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Country will change with character building: Siddharth Nath Singh

चरित्र निर्माण से बदलेगा भारत, सीसीएसयू के ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बोले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

Thu, 07 Nov 2019 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Country will change with character building: Siddharth Nath Singh
यूपी सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
आजादी के बाद देश की शिक्षा में मैकाले की मानसिकता फैल गई। इसे छोड़ने की जरूरत है। चरित्र निर्माण से ही भारत का निर्माण होगा। देश में 10-15 साल पहले तक माहौल ऐसा था कि राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को लेकर विरोध होता था। टीवी पर बहस हो जाती थी, लेकिन अब माहौल बदला है। आज सुप्रीमकोर्ट भी कह चुका है कि मूवी से पहले राष्ट्रगान पर खड़े होने की बाध्यता नहीं है, लेकिन फिर भी हर कोई खड़ा होता है। यह राष्ट्रवाद है। ये बातें कैबिनेट मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


वे बुधवार को सीसीएसयू में आयोजित ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं शिक्षा विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग व खादी एवं ग्रामोद्योग कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि यह साधारण कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री को इसमें स्वयं आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ पाए। यह कार्यक्रम बदलाव की शुरुआत है। मैकाले ने जो भारत में कान्वेंट शिक्षा का बीज बोया उससे वह भी अछूते नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी शिक्षा भी कान्वेंट स्कूल से हुई, लेकिन इसकेलिए वह दोषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत का निर्माण करना है तो चरित्र का निर्माण करना होगा। स्वामी विवेकानंद जब अमेरिका गए तो उनकी वेशभूषा देखकर सबने मजाक बनाया था लेकिन जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो सब चुप रह गए।

मेरठ शहीदों की धरती
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेहरू जी की विचारधारा कोलोनियम सोच से ज्यादा प्रभावित थी, लेकिन अब माहौल बदल गया है। अब लोगों में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मेरठ शहीदोें की धरती है। यहीं से क्रांति भी हुई। जब पुलवामा होता है तो और देश के किसी भी कोने में कोई बेटा शहीद होता है तो पूरे देश कैंडल मार्च निकालता है।

लोग सड़कों पर झंडा लेकर निकल पड़ते है। यह बदलाव हमने आजादी के बाद अब देखा है। कोलोनियम सोच का जो बीज देश में बोया गया था, अब उसमें राष्ट्रवाद की नींव डलने का काम हो गया है। उन्होंने खुद के बारे में कहा कि लोग कहते हैं कि वह भी तो कान्वेंट से पढ़े हैं तो मैं सबको बता देना चाहता हूं कि मैं अंग्रेजी के दम पर नहीं बल्कि चरित्र निर्माण से आगे बढ़ा हूं।

अयोध्या मामले में फैसले का इंतजार
मीडिया से बातचीत में उन्होेंने ने कहा कि उनको भी सुप्रीमकोर्ट के फैसले का इंतजार है। जो भी फैसला आएगा उसका सम्मान किया जाएगा। बिजली चोरी में फंसे अधिकारियों के मामले में उन्होंने कहा कि अफसर हों या नेता जो भी जांच में दोषी होंगे सभी पर कार्रवाई होगी।

शिक्षा, संस्कृति के उत्थान से होगा बुराई का अंत : अतुल कोठारी
शिक्षा उत्थान संस्कृति न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने कहा कि शिक्षा के आधार पर ही भारत विश्व गुरु बने। लोग फिर से यहां पढ़ने के आएं ऐसी शिक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञानोत्सव का उद्देश्य सकारात्मक कार्य करने वालों को एक मंच पर लाना है।

अच्छाई की लकीर को बड़ा करना होगा। ज्ञानोत्सव एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का आंकलन चरित्र के आधार पर किया जाता है। गांवों में अभी अच्छाई बहुत है। यदि बुद्धिजीवी सरकार पर निर्भर होंगे तो लोकतंत्र सफल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य वर्ग में तरक्की का आधार भौतिक प्रगति माना जाता है। लेकिन भारत में चरित्र के आधार पर व्यक्तित्व का आंकलन होता है।

शिक्षक शिक्षा में लाएं गुणवत्ता : प्रो. तनेजा
कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि शिक्षक शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास करें। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा अच्छी नहीं होती है। इस प्रदर्शनी ने यह सिद्ध कर दिया कि सरकारी स्कूलों में किस प्रकार से नवाचार किए जा रहे हैं। नवाचार प्रदर्शनी में सरकारी स्कूल के बच्चों ने जिस प्रकार से सृजनात्मक क्षमता दिखाई है लोग आकर देखें। अटल टंकरिंग लैब से जुड़कर बच्चे आगे बढे़ं। इस समय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed