फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Counterfeit medicines in Meerut

किराए के कमरे में चलती मिली नकली दवा फैक्ट्री

Thu, 19 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 19 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit medicines in Meerut
शहर में बड़ी मात्रा में नकली दवाएं तैयार करने का गोरखधंधा चल रहा है। बुधवार को पटना की प्राइवेट डिटेक्टिव कंपनी की सूचना पर एफडीए की टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास शिवशक्ति विहार कॉलोनी में छापा मारा। किराए के कमरे में चल रही इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली दवाएं पकड़ी गईं। जिनमें ब्रांडेड कंपनियों से लेकर छोटी-बड़ी कंपनियों की प्रमुख दवाएं तैयार की जा रही थीं। एफडीए ने सभी दवाओं को सील कर दिया है। नकली दवा तैयार करने के आरोपी अमन कुमार के खिलाफ थाना भावनपुर में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


एफडीए टीम को बड़ी संख्या में ऐसी दवाएं मिली हैं जिनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। कई जगहों पर उनकी अच्छी खासी मांग है। जिसमें कोरेक्स कप सिरप और आयोडेक्स (डबल पावर) शामिल है। कोरेक्स की 60 एमएल की करीब 250 से अधिक शीशी मौके से तैयार मिलीं। जबकि बिटाडिन की 500 एमएल की भरी हुई 15 बोतल पकड़ी गईं। इसके अलावा करीब डेढ़ से दो हजार खाली बोतलें और लेबल (स्टीकर) पकड़े गए। स्टीकर अधिकांश बिटाडिन, डाईजीन, कोरेक्स और आयोडेक्स के थे। इन नकली दवाओं को  मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन


खुफिया जानकारी पर हुई कार्रवाई
पफीजर कंपनी को कुछ डीलरों के माध्यम से सूचना मिली थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसके नाम की नकली दवाएं बेची जा रही हैं। कंपनी ने पटना की प्राइवेट डिटेक्टिव कंपनी को इस पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। झोला छाप डॉक्टर और निचले स्तर के दवा प्रतिनिधियों से पता चला कि शिवशक्ति विहार में नकली दवा बनती हैं। कई दिनों तक पूछताछ के बाद पता चला कि यहां राम लाल के मकान में एक कमरा अमन नाम के व्यक्ति ने किराये पर ले रखा है, जहां प्रमुख कंपनियों की नकली दवा बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़ डाला ताला
पुख्ता जानकारी के बाद जब बुधवार दोपहर इस मकान पर छापा मारा गया तो कमरे पर ताला लगा मिला। काफी देर तक पुलिस मकान मालिक से ताला खोलने के लिए कहती रही लेकिन वह कहता रहा कि चाबी किराएदार के पास ही है। बाद में हथोड़े से ताला तोड़ा गया। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed