{"_id":"6a3bf335fabad8f36b0e67e3","slug":"councilor-levels-serious-allegations-against-clerk-demands-inquiry-and-action-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112788-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभासद ने लिपिक पर लगाए गंभीर आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभासद ने लिपिक पर लगाए गंभीर आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के सभासद शानू जैन ने एक लिपिक पर शासकीय कार्यों में बाधा डालने, सेवा नियमों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को लेकर अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सभासद ने अपने पत्र में कहा कि नगर पालिका में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और जनशिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से हाल ही में लिपिकीय पटलों में फेरबदल किया गया था। आरोप है कि पटल परिवर्तन के बावजूद संबंधित लिपिक ने नए कार्यभार का ग्रहण नहीं किया और अपने पास रहे निर्माण एवं लेखा पटल का चार्ज भी दूसरे कर्मचारी को नहीं सौंपा। इससे विकास कार्यों और वित्तीय योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।
यह भी आरोप लगाया गया है कि तालाब भूमि से जुड़े एक चर्चित प्रकरण में कार्रवाई प्रस्तावित होने के दौरान संबंधित कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर चले गए। सभासद ने मेडिकल प्रमाण-पत्र की सत्यता पर भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --