फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coronavirus update news west UP: more then seventy found positive in Sahranpur Today

पश्चिमी यूपी में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, सहारनपुर में एएसपी सहित मिले 73 नए संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2020 10:28 PM IST
सार

  • - 14 संक्रमित देर रात मिले, जबकि 59 की रिपोर्ट दिन में आई पॉजिटिव 
  • - 1314 कोरोना पॉजिटिव अब तक जनपद में मिल चुके हैं 

विज्ञापन
Coronavirus update news west UP: more then seventy found positive in Sahranpur Today
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की पश्चिमी यूपी में कभी तेज तो कभी धीमी गति से अपने पांव पसार रहा है। वेस्ट के तकरीबन सभी जिलों में हर दिन पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरवार को सहारनपुर जनपद में एएसपी सहित 73 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं शामली में 18 नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ में रोज के मुकाबले आज कम मरीज मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आगे विस्तार से जानें कहां कितना बढ़ा आंकड़ा ;-

विज्ञापन


सहारनपुर में गुरुवार को एएसपी सहित कुल 73 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 14 पॉजिटिव देर रात मिले थे, जबकि 59 गुरवार को दिन में। जनपद में अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 1314 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


देवबंद में चार पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक मुजफ्फरनगर में खाद्य एवं रसद विभाग में कार्यरत कर्मी भी शामिल है।  वहीं, 19 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी हुई है। इनमें दो की राजकीय मेडिकल कॉलेज और 17 की ग्लोकल मेडिकल कॉलेज से की गई है। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1297 पहुंच गई है। हालाकि इनमें से 811 मरीज ठीक हो चुके हैं। 21 की मौत हुई है। वर्तमान में 482 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में 14 संक्रमित मिले
जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संख्या 649 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि अब तक 50 हजार से अधिक जांच हो चुकी है। उधर, बड़ौत नगर की आर्य नगर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग व कॉलोनी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कालोनी में जाकर सर्वे किया और 20 लोगों को होम क्वारंटीन किया, जबकि 10 सैंपल लिए गए है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने लोगों से बिना वजह घर से न निकलने, बार-बार हाथों को सैनिटाइजर करने व मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की।

बिजनौर में गुरुवार को एक स्वास्थ्यकर्मी सहित 15 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बुधवार को भी जिले के 15 लोग कोरोना संक्रमित निकले थे। नए मरीजों में बिजनौर के नौ, धामपुर के चार, राजा का ताजपुर और शेरकोट का एक-एक मरीज शामिल है। इनमें एक भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल है।

जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मामले मिलने के बाद जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस 803 हो गए हैं। इनमें से 651 ठीक हो चुके हैं और दस लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 142 हैं।

शामली जिले में कोरोना के 18 नए केस मिले हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 23 कोरोना रोगियों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में कुल सक्रिय केस 136 रह गए हैं।

मुजफ्फरनगर शहर समेत जिले भर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को 12 नए लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। कोविड अस्पताल से 35 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया है। अब तक जिले में 921 केस कोरोना के मिल चुके हैं। 172 मरीज अभी भी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।

मेरठ में 20 नए कोरोना संक्रमित, शहर और देहात के 16 इलाके अनलॉक
मेरठ में आज शाम आई रिपोर्ट के अनुसार 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक संक्रमित फरार माना जा रहा है। बताया गया कि इस मरीज ने स्वास्थ्य विभाग को गलत जानकारी दी थी और अब उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग संक्रमित की तलाश में जुट गया है।

शहर और देहात के 16 इलाके गुरुवार को ग्रीन जोन में शामिल किए गए। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।

इनमें सराय बहलीम, पोदीवाड़ा, फिटकरी, माखननगर, खिवाई, पांचली, दतावली, खड़खड़ी, मोहकमपुर, जागृति विहार सेक्टर 8, सरस्वती विहार फेस वन, रोशनपुर डोरली, साकेत, आरकेपुरम दिल्ली रोड, शास्त्रीनगर के ब्लॉक और प्रवेश विहार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed