पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर जारी, छह जिलों में इंस्पेक्टर समेत 75 से ज्यादा मिले संक्रमित, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मेरठ समेत वेस्ट के छह जिलों में अस्सी से भी ज्यादा संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मेरठ में आज जहां 42 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं वहीं बागपत में 23 तो सहारनपुर में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आगे जानें किस जिले में आज मिले कितने मरीज
मेरठ में लाॅकडाउन खुलने के बाद से ही कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड मरीज मिले रहे हैं। यहां तक कि कई हाॅटस्पाॅट में लोग दहशत में हैं। वहीं आज फिर से 42 नए पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और ज्यादा बढ़ गई हैं।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि, दो दिनों तक बंद रहेगा कार्यालय
पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको कोविड सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं क्राइम ब्रांच के दो मंजिला भवन को अगले 48 घंटे के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इस भवन में एसपी क्राइम समेत आठ शाखाओं के ऑफिस है।
क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन) के इंस्पेक्टर में कोरोना के लक्षण थे। इसके बाद उनका टेस्ट कराया गया। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए। रिपोर्ट आने तक सभी होम क्वारंटीन रहेंगे। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज करा दिया गया है। दो दिन तक कार्यालय बंद रहेगा। इंस्पेक्टर के संपर्क आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
बागपत में आज 23 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल 464 पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि एक्टिव पाॅजिटिव 154 हैं। वहीं 304 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। आज आए मामलों में 14 संक्रमित खेकड़ा, पांच अमीनगर सराय के हैं। खेकड़ा में मोबाइल विक्रेता के पूरविार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं।
मुजफरनगर जिले में आज कुल तीन कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं शामली जनपद में संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में जिले में 35 एक्टिव केस हैं। अब तक 150 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सहारनपुर जनपद में आज 11 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल 541 मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव पाॅजिटिव मामलों की संख्या 107 है। जिले में संक्रमण से अब तक तीन की मौत हुई है वहीं 431 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के कोविड अस्पताल में भर्ती सहारनपुर के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी शख्स 65 वर्षीय की सोमवार देर शाम मौत हो गई। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि एजाज को कुछ दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। 9 जुलाई को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से उसको वेंटिलेटर पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।