मेरठ में एक दिन में कोरोना पाॅजिटिव मिलने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 17 मई तक लाॅकडाउन में नहीं मिलेगी कोई राहत
कोरोना मेरठ में सामुदायिक फैलाव (कम्युनिटी फैलाव) की ओर बढ़ने लगा है। रविवार को 25 नए मरीज मिले, इनमें से एक की मौत हो गई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मेरठ में मरीजों की संख्या 141 हो गई है। इनमें 54 ठीक हो गए हैं और 7 की मौत हो गई है। और बाकी का इलाज चल रहा है।
रविवार को 4264 लोगों का सर्वे कर 263 सैंपल लिए थे। जिनमें से 238 सैंपल की जांच हुई, इनमें से 25 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे हड़कंप मच गया है।
अब इस पर कैसे अंकुश लगाया जाए, अधिकारी देर रात तक इस पर मंथन करते रहे। इनमें दो की पुष्टि निजी लैब से और 23 की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से हुई ।
इनमें कुछ मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जबकि कुछ सुभारती अस्पताल में। इनमें से 63 सैंपल सब्जी मंडी से लिए गए थे, जिनमें 10 पॉजिटिव है। इसके अलावा 2 दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।
सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रविंद्रपुरी में भी एक 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह व्यक्ति व्यक्ति नवीन मंडी टीपी नगर थाना क्षेत्र में सब्जी बेचने का कार्य करता था। 30 अप्रैल को रविंद्रपुरी के पूर्व संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में था।
संक्रमित व्यक्ति को मेडिकल भेजा गया है दो बेटों पुत्रवधू और पत्नी को कारण टीम किया गया है। उसने कितने लोगों से लोगों को सब्जी भेजी यह पता किया जा रहा है।
मेरठ में 17 मई तक कोई राहत नहीं
लाॅकडाउन लाॅकडाउन के तीसरे चरण की आज शुरूआत हो गई है, लेकिन मेरे को अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। रविवार शाम जिलाधिकारी अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक में अभी 17 मई तक मेरठ में लोग जारी रखने का फैसला किया गया है।
हालांकि केंद्र और प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार राज्यों में भी कुछ कार्य को शुरू करने की अनुमति दी गई थी लेकिन मेरठ में पूर्व की तरह की व्यवस्था लागू रहेगी।