फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: eighteen new patients including two people returned from Meerut from Dubai

कोरोनावायरस : दुबई से मेरठ लौटे दो लोगों समेत 18 नए मरीज मिले, छह साल की बच्ची भी संक्रमित

Mon, 22 Mar 2021 11:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: eighteen new patients including two people returned from Meerut from Dubai
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 18 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो दुबई से लौटे हुए व्यक्ति हैं। सोमवार को 3338 सैंपलों की जांच की गई। इनमें एक छह साल की बच्ची भी शामिल है। इनमें अधिकांश नए केस हैं। संपर्क वालों की संख्या कम है। घरेलू महिलाएं, किसान, नौकरीपेशा, कारोबारी और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


ये मरीज बेगमबाग, समोली, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, माछरा, रुड़की रोड, साकेत, नौचंदी, शास्त्री नगर और जैन आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में अब तक 21535 लोगों कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 48 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना संक्रमण से 409 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। चार मरीजों की छुट्टी हुई है।
विज्ञापन


अब तक 21012 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना के बढ़ने ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर फिर से बल ला दिए हैं। अब होली का त्योहार आने वाला है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया कि लोगों को जागरूक किया जाए। होली मिलन कार्यक्रमों में अगर लापरवाही बरती गई तो कोरोना और तेजी से पैर पसार सकता है। लिहाजा ज्यादा सावधानी की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर लिए गए सैंपल 
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 123 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 93 की एंटीजन जांच की गई और 30 की आरटीपीसीआर जांच। इसी तरह बस अड्डे पर 38 लोगों की जांच की गई। इनमें 24 की एंटीजन जांच की गई, जबकि 14 की आरटीपीसीआर जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed