{"_id":"5ed8f23e95ffec383059e7e3","slug":"coronavirus-corona-meter-again-increased-today-in-western-up-ten-in-bijnor-nine-people-found-in-baghpat-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: पश्चिमी यूपी में आज फिर बढ़ा कोरोना मीटर, बिजनौर में 18, बागपत में नौ लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: पश्चिमी यूपी में आज फिर बढ़ा कोरोना मीटर, बिजनौर में 18, बागपत में नौ लोग मिले संक्रमित
Thu, 04 Jun 2020 06:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:38 PM IST
सार
- मुंबई से आए 10 प्रवासी मजदूर शामिल, एक की हुई थी पूल टेस्टिंग
- रेंडम सैंपलिंग में सामने आए चार संक्रमित मरीज, दो लोगों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजनौर जिले में आज जहां कोरोना वायरस के 18 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। वहीं बागपत में नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आगे विस्तार से जाने वेस्ट के किस जिले में आज मिले है कितने मरीज और क्या है संक्रमण की मौजूदा स्थिति :-
बिजनौर जिले में 18 और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। नए केस मिलने के साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 136 हो गई है। हालांकि इनमें से 63 लोग कोरोना से पार पा चुके हैं, जबकि दो लोगों की इससे जान गई है। वर्तमान में 71 एक्टिव पॉजिटिव केस हो गए हैं। नए मरीजों में से 10 मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं, जबकि एक की पूल टेस्टिंग और चार की रेंडम सैंपलिंग हुई थी।
बृहस्पतिवार को जिले में 18 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार गुरुवार को मिले पॉजिटिव केस में से दो अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर, तीन गांव सब्दलपुर रेहरा, दो कासमपुरगढ़ी, एक मुबारकपुर, एक मोहम्मदपुर राजौरी, एक जाब्तानगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इनमें से तीन सब्दलपुर के मरीज इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर और शेष सभी मरीज होम क्वारंटीन थे। एक मुबारकपुर और दो सब्दलपुर के रहने वाले नए मरीज मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं, जबकि अन्य सभी लोग पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
वहीं, नूरपुर के गांव मुजाहिदपुर के तीन, गांव पंडिया का एक, लिंडरपुर का एक, बिजनौर के गांव राजा का ताजपुर निवासी एक, स्योहारा के मोहल्ला जुमेराज का बाजार निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। मुजाहिदपुर निवासी व्यक्ति हॉटस्पॉट क्षेत्र के निवासी हैं।
उनके परिवार में पूर्व में भी संक्रमित व्यक्ति मिल चुका है। ताजपुर, पंडिया, लिंडरपुर और स्योहारा निवासी व्यक्ति प्रवासी हैं। कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से लौटे थे। उन्हें क्वारंटीन किया गया था। सभी को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
बागपत में दो माह की बच्ची समेत जिले में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण का खतरा जिले में लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें दो माह की बच्ची भी शामिल है। नगर के अलावा देहात तक संक्रमण फैल रहा है।
पांची गांव में तीन, हसनपुर मसूरी में दो, चौहल्ला में एक और डौला में एक मरीज समेत कुल नौ पॉजिटिव आए हैं। तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले कैंसर पीडि़त बुजुुर्ग की दो माह की पौत्री के पॉजिटिव मिलने के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 74 केस सामने आ चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव दो और केस मिले
जनपद में कोरोना पॉजिटिव के दो और केस मिले हैं। गुरुवार शाम को आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से एक शाहपुर का और दूसरा शहर के कूकड़ा मंडी निवासी है। जिले में अब कोरोना के केस 99 हो गए हैं,जिनमें से 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो गई है जबकि 53 एक्टिव केस है।
कोरोना पॉजिटिव 2 मरीज ठीक हुए
शामली में मेरठ मेडिकल से 75 लोगो के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, इनमे कांधला के 2 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। दोनों युवकों की कोविड अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया है। जनपद में इस समय कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस घटकर 11 हो गए हैं।
शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में कोरोना पॉजिटिव महिला के संक्रमित मिलने पर नया हॉटस्पॉट क्षेत्र की 3 गली चिन्हित कर सील कर दिया गया है। पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को घरों में रहने की अपील की गई हैं। उधर रोज की तरह सुबह 9 बजे बाजार खुले। लोगों ने सामान की खरीदारी की। बाजार में पुलिस गश्त कर लोगो को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।