मेरठ में कोराना से 43वीं मौत, 10 नए मरीज मिले, बागपत में डॉक्टर-आशा-सिपाही सहित पांच संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गुरुवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में कल से पूल सैंपलिंग से टेस्टिंग करेगा। पूल टेस्टिंग का ये अभियान आठ दिन चलेगा।
मेरठ मेडिकल में गुरुवार को 43वीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग कैंसर पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल के कोविड वार्ड में शिफट कराया गया था जहां आज शाम उनकी मौत हो गई।
मेरठ जनपद में बुधवार को कोरोना के 19 मामले सामने आए थे, जबकि छह लोगों की मौत हो गई थी। सीएम ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को मरने वालों में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी मृत अवस्था में मेडिकल काॅलेज में लाई गई थी।
जिसकी सैंपल रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा मृतक मेरठ के मलियाना निवासी 37 वर्षीय युवक है। इसके अलावा एक एक मरीज बुलंदशहर, मोदीनगर, गजियाबाद के थे।
डॉक्टर, आशा, सिपाही और इलेक्ट्रीशियन समेत पांच कोरोना पॉजिटिव
बागपत जिले को कोरोना से बचाने की मुहिम में जुटे योद्धाओं तक संक्रमण का खतरा पहुंच गया है। बड़ौत के हॉट स्पॉट में ड्यूटी करने वाला सिपाही, बिनौली ब्लॉक की आशा कार्यकत्री और उसका पति, एक निजी डॉक्टर और इलेक्ट्रिशयन संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। उनके संपर्क मेें आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमितों की संख्या 122 पर पहुंच गई है।
बिजनौर जनपद में गुरुवार को कोरोना के 19 नए केस मिले हैं। सीएमओ सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने पुष्टि की है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
बता दें कि बिजनौर में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 189 हो गई है। इनमें से 93 मरीज ठीक चुके हैं, जबकि चार लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 92 केस सक्रिय है।