फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, The Jamaatis said that we has accepted Eid at today After recovering from corona disease

कोरोना से जंग: ठीक होने के बाद बोले जमाती- हमारी तो आज ही मन गई ईद, धरती के खुदा हैं डॉक्टर

Tue, 28 Apr 2020 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update, The Jamaatis said that we has accepted Eid at today After recovering from corona disease
जमाती - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को मात देने वाले लोगों ने कहा कि वह बेहद खुश है। जैसे आज उनकी ईद मन गई। डॉक्टरों की अथक मेहनत और विश्वास के चलते ही वह ठीक हो सके। लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। पुलिस और कोरोना को मात देने में जुटे अन्य लोगों की बात को भी मानना चाहिए। 

विज्ञापन


बागपत जनपद में रटौल गांव के मोहम्मद आदिल ने बताया कि वह बीबीए का छात्र है। गाजियाबाद में पढ़ता है। लॉकडाउन के कारण गांव में जमाती फंस थे। वह रोजाना उनका खाना पहुंचाता था। उसका टेस्ट हुआ तो वह भी पॉजिटिव निकला। यह एक बड़ा झटका था। उसके परिवार के लोगों को स्क्रीनिंग सेंटरों पर क्वारंटीन किया। खेकड़ा में डॉक्टरों ने उसकी मदद की और भरोसा दिया कि वह ठीक हो जाएगा, जो डॉक्टर बताते गए वह करता गया। कोविड अस्पताल में रहने के दौरान वह पढ़ाई कर अपना ध्यान बंटाता था। इसके अलावा कोरोना की दुनियाभर में चल रही हलचल देखता रहा। लोगों को डॉक्टरों की बात माननी चाहिए। हमारे दिन बहुत ही मुश्किल भरे गुजरे हैं। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, शुक्रवार को कराया था कोरोना का टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा के कमरूदीन का कहना था कि अब वह ठीक हो गया, अब अपने बच्चों से मिल सकेगा। दिल्ली के सादिक मलिक ने कहा घर पर रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। पश्चिम बंगाल के शाहबुद्दीन ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। कोरोना से जंग जीतने वाले मेरठ के खरखौदा निवासी मोहम्मद चांद का कहना था कि इलाज के दौरान उनका पूरा ख्याल रखा गया। वह बेहद खुश है।

खेती की सताती रही चिंता
रटौल गांव के आदिल ने कहा उसके पॉजिटिव आने के बाद पूरा परिवार स्क्रीनिंग सेंटरों पर भेजा। मां जुबैदा और पिता यासीन को स्क्रीनिंग सेंटर पर भेजे जाने के कारण ठेके पर ली गई खेती को नुकसान हुआ है। आम और आडू के बाग ले रखे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed