{"_id":"5ee853f29688d50d4c7bc752","slug":"corona-virus-have-fast-attack-in-meerut-city-and-now-will-two-days-complete-lockdown-in-every-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, डीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 16 Jun 2020 10:40 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:40 AM IST
सार
- मेरठ में कोरोना संक्रमण का खतरा अब तेजी से बढ़ रहा है।
- अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है।
- डीएम ने आज सभी क्षेत्राधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
डीएम मेरठ अनिल ढींगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शहर में फिर से सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को सभी मजिस्ट्रेट से इसकी मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है। पहले सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन सोमवार और बृहस्पतिवार को होता था। आज प्रशासन तय करेगा कि अब दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन किस किस दिन होगा।
विज्ञापन
वहीं डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट और सीओ को कड़े निर्देश दिए हैं यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमते पाया जाए तो पहली बार उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाए। दोबारा बिना मास्क के पकड़े जाने पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर भी पहली बार में 500 रुपये तक का जुर्माना और दूसरी बार डीएल निरस्त होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में स्थिति भयावह, आज मिले कोरोना के 40 नए मरीज, एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
वहीं सभी बाजारों में दुकानदार या ग्राहक बिना मास्क लगाए मिला या सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करता मिला तो एफआईआर होगी।
बता दें कि सोमवार को एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसीएम ने बाजारों में घूमकर निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक अगर बिना मास्क के आता है तो सामान नहीं दिया जाएगा। ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/