फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Deoband Update, Five Kashmiris from Nizamuddin Markaz have arrived in Deoband

कोरोना वायरस: निजामुद्दीन मरकज से देवबंद में पांच कश्मीरियों के पहुंचने की सूचना से हड़कंप

Tue, 31 Mar 2020 10:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Mar 2020 10:04 PM IST
सार

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज से पांच कश्मीरियों के देवबंद पहुंचने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Corona Virus Deoband Update, Five Kashmiris from Nizamuddin Markaz have arrived in Deoband
देवबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज से पांच कश्मीरियों के देवबंद पहुंचने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि ये लोग चार दिनों तक रशीदिया मस्जिद में रुके थे।

विज्ञापन


दिल्ली मरकज में जमातियों के कोरोना संक्रमित होने पर जहां हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। वहीं इसको लेकर धार्मिक स्थलों की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। इसी बीच जानकारी प्राप्त हुई है कि दिल्ली मरकज से पांच कश्मीरी आठ मार्च को देवबंद आए थे और वे मस्जिद रशीदिया में ठहरे थे। यहां से सभी लोग चार दिन बाद यानी 11 मार्च को कश्मीर चले गए थे, जहां इनमें शामिल अरशद नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए छह लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद दिल्ली मरकज में जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मची हुई है। मंगलवार को अधिकारी जमात के लोगों की तलाश में रशीदिया मस्जिद पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिला, कुछ पुराने छात्र ही मौजूद मिले। मरकज से देवबंद पहुंचे कश्मीरी लोगों के संबंध में एसडीएम देवेंद्र पांडेय का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उधर, शहर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल में कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ढोलीखाल स्थित मस्जिद में करीब 70 से ज्यादा लोग एक जगह जमा हो गए हैं, जबकि पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी मस्जिदों के प्रबंधकों को हिदायत दी थी कि कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाए और एक भी जगह भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीडीओ सहित कई अधिकारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मस्जिद से चार लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि कई बार मस्जिद से जुड़े सभी लोगों को हिदायत दी गई। फिर भी वे उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस अलर्ट पर है। लोगों से अपील है कि घर से न निकले। पुलिस एक्शन लेगी। 

एसएसपी ने बताया कि तबलीगी जमात में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में सहारनपुर के नौ लोग शामिल हुए थे। उनमें से सात को दिल्ली में ही रोका गया है। एक की लोकेशन केरल मिली है, जबकि एक मुजफ्फरनगर में है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed