फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, Corona infection is spreading rapidly in the Meerut Red Zone but the administration is not creating new hot spots

कोरोना से युद्ध: जिला रेड जोन, तेजी से फैल संक्रमण, फिर भी हॉटस्पॉट बनाने में कंजूसी कर रहा प्रशासन

Sun, 03 May 2020 03:03 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 May 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Corona infection is spreading rapidly in the Meerut Red Zone but the administration is not creating new hot spots
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना से लड़ाई में पूरी ताकत झोंक रखी है। लेकिन पुलिस-प्रशासन जिस तरह से हॉटस्पॉट बनाने में कंजूसी बरत रहा है, वह एक बड़ी आबादी पर संकट पैदा कर सकता है। रेड जोन मेरठ में पहले से ही संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उस पर भी अधिकारी कोई कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उस इलाके को नया हॉटस्पॉट बनाने के बजाय दूसरे हॉटस्पॉट से जोड़कर अपना बचाव करने में लगे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक जहां कोरोना पॉजिटिव केस मिल जाए, वहां का एक किलोमीटर का दायरा सील करके हॉटस्पॉट बनाया जाना चाहिए। जिले में पहले इसी गाइडलाइन पर हॉटस्पॉट बनाए गए। लेकिन अब शासन आकलन कर रहा है कि किस जिले में कितना काम पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है। जिसके चलते यहां अब नए हॉटस्पॉट बनाने में बड़ी कंजूसी की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक मई तक 116 लोगों को कोरोना पुष्टि हुई है। ये संक्रमित लोग जिले के 40 अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। गाइडलाइन के अनुसार जिले में 40 हॉटस्पॉट अब तक बनने चाहिए थे। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अभी तक सिर्फ 25 हॉटस्पॉट बनाए हैं। बाकी इलाकों में लॉकडाउन जैसा तरीका अपनाया जा रहा है, जो लोगों के लिए खतरा बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन को बदनामी की चिंता
पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के कारण कोरोना की चेन तोड़ना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। हॉटस्पॉट बनाने में पुलिस-प्रशासन अपनी बदनामी की चिंता कर रहा है। लेकिन यह नहीं देख पा रहा कि अगर हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया तो स्थिति कितनी भयावह होगी। जिले में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर कोरोना की लंबी चेन मिल सकती है। कोई भी सोच नहीं रहा था कि यहां भाजपा नेता और उनके पिता को कोरोना पॉजिटिव हो सकता है। इस केस के अलावा भी कई ऐसे केस हैं जिनका अभी तक यह नहीं पता चला कि आखिर उनकी कोरोना की चेन कहां से बनी।

इन इलाकों में मिले कोरोना पॉजिटिव 
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-13, हरनामदास रोड, सूर्य नगर, सराय बहलीम, इस्लामाबाद, मदीना मस्जिद सरधना, पचपेड़ा भावनपुर, रसूलपुर खरखौदा, खानपुर बांगर परीक्षितगढ़, झब्बापुरी परीक्षितगढ़, मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना, हीरालाल मवाना, जली कोठी देहली गेट, पूठखास रोहटा, आड मुंडाली, शास्त्री नगर सेक्टर-3 उलधन खरखौदा, थापरनगर, हुमायूं नगर, न्यू इस्लाम नगर गली नंबर 22, फतेहल्लापुर, लखीपुरा, राजनगर तक्षशिला कॉलोनी, टंडेल मोहल्ला रजबन बाजार, अहमदनगर, मोमिन नगर, साबुन गोदाम, पूर्वा अब्दुल वाली शाहपीर गेट, कैली दौराला, केसर गंज, जागृति विहार सेक्टर-7, जेल चुंगी, चाणक्यपुरी सदर, देवपुरी, गौतमनगर ब्रह्मपुरी भूमिया पुल, रविंद्रपुरी सदर, खासपुर खरखौदा, ऊंचा सद्दीक नगर, सिवाल खास, गुप्ता कॉलोनी, श्री राम पैलेस समेत 40 से भी अधिक जगहों पर कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। 

इन्हें नहीं बनाया हॉटस्पॉट 
रसूलपुर खरखौदा, पूठखास रोहटा, शास्त्री नगर सेक्टर-3, थापर नगर, न्यू इस्लामनगर, लखीपुरा, फतेहउल्लापुर, अहमदनगर, मोमिन नगर, शाहपीर गेट, केसरगंज, जागृति विहार सेक्टर-7, चाणक्यपुरी, देवपुरी, रविंद्रपुरी, खासपुर खरखौदा, ऊंचा सद्दीक नगर, सिवालखास, गुप्ता कॉलोनी व श्री राम पैलेस इलाके को नहीं बनाया। इन सभी जगहों पर कोरोना पॉजिटिव के केस मिले हैं। 

प्रशासन निर्धारित करता है हॉटस्पॉट
कई कोरोना पॉजिटिव आसपास मिले हैं, जिसको बड़ा हॉटस्पॉट बनाया। प्रशासन द्वारा ही हॉटस्पॉट निर्धारित होता है, उसके आधार पर ही पुलिस फोर्स लगाई जाती है। कई इलाकों को हॉटस्पॉट बनाने पर मंथन चल रहा है। जिन्हें प्रशासन को ही तय करना है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed