{"_id":"5e7f0bc48ebc3e728d3a89d3","slug":"corona-virus-bjp-mla-gave-rs-twenty-lakh-for-mask-and-sanitizer-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराना है: मास्क और सैनिटाइजर के लिए बागपत में भाजपा विधायक ने दिए 20 लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराना है: मास्क और सैनिटाइजर के लिए बागपत में भाजपा विधायक ने दिए 20 लाख रुपये
Sat, 28 Mar 2020 02:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से निपटने के लिए यूपी के बागपत जनपद की छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने विधायक निधि से बीस लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर धनराशि अवमुक्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि छपरौली विधानसभा क्षेत्र के लिए मास्क, सैनिटाइजर और छिड़काव कराने के लिए बीस लाख रुपये दिए गए हैं। इससे पहले वह अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से भी सरकार के साथ खड़े होने का आह्वान किया। सहेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार के साथ हर नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। चुनौती बड़ी है, लिहाजा जन प्रति होने के नाते कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी भी अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन