फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus: Another Corona positive case found in Muzaffarnagar

Corona Virus: मुजफ्फरनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला, तीन जमातियों ने कोरोना को दी मात

Sun, 26 Apr 2020 07:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Apr 2020 07:51 PM IST
सार

- कोरोना संक्रमित के परिवार का पांचवा परिजन भी कोरोना पॉजिटिव 
- खतौली के इस्लामनगर में दहशत व्याप्त

विज्ञापन
Corona Virus: Another Corona positive case found in Muzaffarnagar
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में खतौली के इस्लामनगर निवासी मृतक का भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मृतक दिल्ली में पानी की सप्लाई करता था। वह शाहीन बाग में भी पानी देने जाता था। वहीं पर उसकी हालत बिगड़ी थी ।

विज्ञापन


12 अप्रैल को दिल्ली से लौट कर आने के बाद उसकी14 अप्रैल को अचानक मौत हो गई थी। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल नहीं लिया था। उसकी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए थे, जिनमें मृतक की मां के  अलावा दो साल का बेटा 4 साल की बेटी और 10 साल की बहन भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। 
विज्ञापन


रविवार को आई जांच रिपोर्ट में मृतक का भाई भी कोरोना संक्रमित मिला है। इस रिपोर्ट से इस्लामनगर और पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए गए युवक को कोविड 19 अस्पताल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनगर पहले से ही हॉटस्पॉट है। स्वास्थ विभाग करीब 150 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज चुका है, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या टोटल 23 हो गई है, जिनमें से सिसौली की मंजू समेत चार मरीज कोरोना पर विजय पाकर स्वस्थ हो चुके हैं।

तीन जमातियों ने कोरोना को दी मात, तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई
बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में में भर्ती 3 जमातियों तीनों ने कोरोना को मात दी है। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मेरठ से आई जांच रिपोर्ट में 3 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैए जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। इनमें एक केरल का और दो रांची झारखंड के रहने वाले हैं। अब तक चार कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed