फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: Ten new corona patients have been found in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 10 नये मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत

Mon, 15 Mar 2021 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Mar 2021 12:24 PM IST
सार

  • मेरठ में एक दिन में मिले कोरोना के दस नये मरीज, 3283 सैंपलों की हुई थी जांच
  • मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2998 मरीजों ने अपनी जांच कराई

विज्ञापन
Corona Update: Ten new corona patients have been found in Meerut of Uttar Pradesh
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। रविवार को 3283 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें से दस नये मरीज मिले। इन मरीजों में चार मरीज जहां संपर्क वाले हैं, बाकी छह मरीज नये हैं।

विज्ञापन


मरीज 10 साल से लेकर 69 साल तक की उम्र के हैं। इनमें तीन मरीज कंकरखेड़ा, दो मरीज मंगल पांडे नगर, एक मरीज पंजाबीपुरा, एक मरीज साकेत, एक मरीज बलवंत नगर जेलचुंगी रोड से है तो एक मरीज सैन्य क्षेत्र से है। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 21437 पहुंच गया है। अभी भी 23 मरीज होम आइसोलेशन में है, जबकि रविवार को 17 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
विज्ञापन


2998 मरीजों का हुआ उपचार 
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 2998 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इस मेले का जनपद में कुल 57 जगह आयोजन हुआ। 103 चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। मेले में सबसे ज्यादा महिला मरीजों की संख्या रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्रा से अश्लील बातें: लड़की ने शिक्षक की जमकर की धुनाई, चप्पल से पीटा, देखिए तस्वीरें

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार आरोग्य मेले में 1098 पुरुष, 1524 महिलाएं और 376 बच्चों ने पंजीकरण कराते हुए अपने रोगों की जांच कराई। इस पूरे आयोजन में 103 चिकित्सक और 402 पैरा मेडिकल स्टॉफ लगा। इस दौरान 963 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में कोविड हेल्प डेस्क पर 1984 मरीज देखे गए, जबकि 1584 एंटीजन टेस्ट हुए। तीन पॉजिटिव मिले। हेपेटाइटिस बी का 157 लोगों का टेस्ट कराया गया, जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए। हेपेटाइटिस सी का 113 लोगों का टेस्ट हुआ, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। 55 लोगों की आंखों की जांच हुई, 140 लीवर के मरीज, 281 सांस संबधित मरीज आए। इनके अलावा 334 मरीज पेट के आए, 195 मधुमेह के मरीज आए। 700 त्वचा रोग के, 28 मरीज टीबी के संदिग्ध मरीज देखे गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed