{"_id":"60506a7126dd2728101d4d45","slug":"corona-update-six-new-corona-patients-have-been-found-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में नहीं रुक रहा कोरोना, फिर मिले छह नए मरीज, कल मिले थे 10 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में नहीं रुक रहा कोरोना, फिर मिले छह नए मरीज, कल मिले थे 10 लोग संक्रमित
Tue, 16 Mar 2021 01:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी कम कभी ज्यादा, पर कोरोना रुक नहीं रहा है। 3529 सैंपलों में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। यह संख्या रविवार से लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे तक मिले मरीजों की है। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की रिपोर्ट में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि सोमवार को ज्यादा सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें अधिक संख्या में मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
मरीजों की कुल संख्या 21,443 हो गई है। 21 मरीजों की छुट्टी हुई है, इस तरह अब तक 20,969 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब तक 409 लोगों की मौत हो चुकी है। 31 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में तीन नए केस हैं और तीन पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। स्टूडेंट, नौकरीपेशा, कारोबारी और घरेलू महिला शामिल हैं। ये मरीज कंकरखेड़ा, खड़ौली, कल्याण सिंह मवाना, विक्योरिया पार्क स्पोर्ट्स कॉलोनी, रुड़की रोड और रजबन निवासी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों के बीच जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
मार्च माह में इस तरह रहा है कोरोना का ग्राफ
इस माह 15 मार्च तक कोरोना के 61 मरीज मिल चुके हैं। इन दिनों में कभी शून्य मरीज रहे हैं तो कभी एक से छह तक मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा 11 मरीज 10 मार्च को मिले थे, जबकि 10 मरीज 14 मार्च को मिले थे। यानी साफ है कि कोरोना के मरीजों की संख्या जरूर कम हुई है, मगर कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/