फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update News: 36 peoples has corona positive including SP City at Saharanpur

सहारनपुर में कोरोना का खतरा जारी, एसपी सिटी सहित 36 लोग मिले संक्रमित

Wed, 30 Dec 2020 07:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Dec 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Corona Update News: 36 peoples has corona positive including SP City at Saharanpur
सहारनपुर में कोरोना - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कोरोना का खतरा अभी जारी है। बुधवार को एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि एसपी सिटी दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10145 हो गई है। बुधवार को 29 लोग ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को मिले संक्रमितों में सिंचाई विभाग के निर्माण खंड से आठ, कमिश्नर कंपाउंड के पांच, मिशन कंपाउंड के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा नकुड़, ग्रीन पार्क कॉलोनी दिल्ली रोड, शिवाजीनगर, वसंत विहार कॉलोनी, गोविंदनगर, बाजोरिया रोड, हिम्मतनगर, रुहाल्का, बेहट, गांव बांदु खेड़ी, साकेत कॉलोनी, चरथावल, सहारनपुर क्लब, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बेरीबाग, माधोपुर गंगोह, शांतिनगर, अहमद बाग, पंत नगर, पवन विहार, पुलिस लाइन आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब के नशे में पति की करतूत, दूध पी रहे बच्चे को खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क का सरकना बढ़ा रहा संक्रमण 
बीते कुछ माह से लोगों में कोरोना के प्रति लापरवाही बढ़ी है। बाजारों में दुकानदार से लेकर खरीदार तक बिना मास्क के हैं। जो लोग मास्क लगा रहे हैं, उनमें से भी ज्यादातर लोगों के मास्क नाक और मुंह से सरक कर ठुड्डी पर आ गए हैं। वहीं ज्यादातर लोग चालान कटने के डर से मास्क लगा रहे हैं। वह भी चौराहे पर पुलिस को देखकर ही मास्क मुंह पर करते हैं अन्यथा मास्क ठुड्डी पर ही रहता है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात, युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की गर्दन काटकर की हत्या

सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि मास्क का फायदा तभी है, जब वह नाक और मुंह को कवर कर रहा हो। उन्होंने लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed