फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update, Married have in a very short time due Janta Curfew in Saharanpur

कोरोना का असर, दिन के बजाए रात में पहुंची बरात, डेढ़ घंटे में संपन्न हुआ निकाह

Mon, 23 Mar 2020 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Mar 2020 06:53 PM IST
सार

जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को होने वाली शादी ब्याह पर भी संकट देखने को मिला। दिन में आने वाली बरात देर रात को पहुंची। डेढ़ घंटे में ही निकाह संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Corona Update, Married have in a very short time due Janta Curfew in Saharanpur
निकाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को होने वाली शादी ब्याह पर भी संकट देखने को मिला। नगर में दिन में आने वाली बरात देर रात को पहुंची। मजे की बात यह रही कि जिस निकाह में चार- पांच घंटे लग जाते हैं वह रस्में सिर्फ डेढ़ घंटे में ही निपट गई। इसके बाद दूल्हा अपनी बेगम के साथ रवाना हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला शेखजादगान देवबंद रोड स्थित एक व्यक्ति की बेटी की शादी रविवार को होनी थी। लेकिन देश में जनता कर्फ्यू को लेकर इस शादी पर संकट मंडराने लगे। बरात शामली के कैराना से रविवार दिन में आनी थी। लेकिन बराती नहीं पहुंचे। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों में बेचैनी होने लगी। घर में धीरे- धीरे सन्नाटा पसरने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना: आखिर नहीं आई एमबीबीएस डॉक्टर की बरात, आगे बढ़ाई निकाह की तारीख, पूरे कर रखे थे इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस पर दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की सहमति से बरात रविवार की रात को पहुंची तो लड़की पक्ष को शांति मिली। जब बराती द्वार पर पहुंचे तो लजीज व्यंजनों के स्वाद लेने की बजाए उन्हें लौटने की चिंता दिखने लगी। आनन- फानन में दोनों ओर के मौलवी ने निकाह कबूल कराया और डेढ़ घंटे के अंदर ही दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो यगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed