{"_id":"5ec9243f8ebc3e90354c72cc","slug":"corona-update-gram-pradhan-son-has-out-the-laborers-from-quarantine-center-in-a-village-of-saharanpur-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के बेटे की करतूत, गांव में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के बेटे की करतूत, गांव में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
Sun, 24 May 2020 06:40 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 24 May 2020 06:40 AM IST
सार
- मजदूरों को भगाने का वीडियो वायरल
- क्वारंटीन किए मजदूरों को प्रधान पुत्र ने कॉलेज से बाहर खदेड़ा, वीडियो वायरल
- दो घंटे तक गेट के बाहर बैठे रहे मजदूर
विज्ञापन
मजदूरों का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के एक स्कूल में क्वारंटीन किए गए मजदूरों को प्रधान के बेटे ने बाहर खदेड़ दिया और फिर बाहर से कॉलेज का गेट बंद कर दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं रात के समय गेट के बाहर खड़े मजदूरों का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह आप बीती बता रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
गंगोह ब्लॉक क्षेत्र के गांव जानखेड़ा निवासी रजनीश, बिंदर, सागर, अंकित, नीटू, लोकेश आदि ग्रामीण कर्नाटक में रहकर कोल्हू में गुड़ पकाने का काम करते थे। लॉकडाउन में मजदूरी का काम बंद हो गया तो वह 21 मई को वापस अपने गांव लौट आए। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा उन्हें गांव के इंटर कॉलेज में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। उक्त मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार रात प्रधान का छोटा लड़का कॉलेज पहुंचा और गालीगलौज कर उन्हें वहां से बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बीच एक हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
इसके बाद गेट के बाहर खड़े मजदूरों की इस आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तरसपाल, रमेश, विजयपाल, विनोद, प्रदीप, कृष्णपाल, रजत, राजन, कंवरपाल, सुरेश आदि जागरूक ग्रामीणों ने माइक से घोषणा कराकर अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने कॉलेज पहुंचकर गेट खुलवा बाहर खड़े मजदूरों को अंदर पहुंचाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और आरोपी के भाई बिट्टू का कहना है कि आरोप मिथ्या है। गांव के कुछ लोग क्वारंटीन किए मजदूरों से मिलने कॉलेज गए थे उसने केवल उन्हें बाहर जाने के लिए कहा था। राजनीतिवश मामले को तूल दिया गया है।
उधर, इस बारे में बीडीओ सीपी सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/