कोरोना का खौफ: जनता कर्फ्यू के लिए सील की जिले की सीमाएं, चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
बिजनौर में प्रशासन ने रविवार को जनता कर्फ्यू के मद्देनजर पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रशासन ने रविवार को जनता कर्फ्यू के मद्देनजर पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कोरोना का कोई पीड़ित अगर मिला और परिजनों ने इस बात को छिपाया तो रिपोर्ट दर्ज होगी।
प्रशासन ने जनता कर्फ्यू के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली है। मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, ऊधमसिंहनगर, काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, जसपुर की सीमाएं जिले से मिलती हैं। इन जिलों से जोड़ने वाली सड़कों पर सीमाएं सील कर दी गई हैं। किसी को आने जाने की इजाजत नहीं होगी। बाहर से आने जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि रविवार को चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कोरोना पीड़ित होने की सूचना नहीं दी और छिपाया तो, संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जनता कर्फ्यू में अपने घरों में रहें।
यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे दो लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, सऊदी से आए युवक के परिवार की हुई जांच
अफसरों ने निकाला पैदल मार्च
कोरोना के खतरे से बचने के लिए जनता कर्फ्यू का पालन कराने को प्रशासनिक अफसरों ने पैदल मार्च निकाला। सभी से जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में रहने की अपील की गई। पैदल मार्च शास्त्री चौक से शुरू किया गया। सिविल लाइन, मुख्य डाकघर, घंटाघर, मोहल्ला काजीपाड़ा, राम के चौराहा से कलक्ट्रेट जाकर मार्च समाप्त हुआ। लोगों से घर के बाहर न निकलने और भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर न जाने की अपील की गई। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
बंदियों से होगी एक मुलाकात
कोरोना के असर को देखते हुए बंदियों की मुलाकातों पर भी रोक लगा दी गई है। एक सप्ताह में पहले एक बंदी से तीन मुलाकात कराई जा रहीं थी। अब एक बंदी से सप्ताह में केवल एक मुलाकात कराई जाएगी।
नगर पालिका ने कराई फॉगिंग
नगर पालिका द्वारा सोमवार को शहर की तमाम सड़कों पर फॉगिंग कराई गईं। गलियों और प्लॉट पर भी फॉगिंग की गई। नागरिकों से जनता कर्फ्यू के दौरान घर में रहने का आह्वान किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/