{"_id":"62ea91188695da71537d8705","slug":"corona-update-56-new-corona-positive-case-have-found-in-the-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा तेज: एक दिन में मिले 56 नए केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, लोगों में फैल रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा तेज: एक दिन में मिले 56 नए केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, लोगों में फैल रही दहशत
Wed, 03 Aug 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:45 PM IST
सार
मेरठ में कोरोना का खतरा तेज हो गया है। जिले में एक दिन में 56 नए केस मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता रहा है। शहर में बुधवार को कोरोना के 56 नए केस मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शहरवासियों में भी दहशत फैल रही है।
विज्ञापन
बता दें कि अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 137 हो गई है। बताया गया कि छह माह बाद एक दिन में इतनी संख्या में मरीज मिले हैं। डॉक्टरों के अनुसार 21 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं। टीकाकरण भी जरूर कराएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अगर दोनों डोज लग गई हों तो तीसरा टीका भी लगवा लें। पिछले कुछ दिन से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।