फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: 44 new cases of corona have found in Meerut and now patients has increased to 164

Corona: तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, मेरठ में मिले 44 नए केस, मरीजों की संख्या हुई 164

Thu, 20 Apr 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

Corona : कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मेरठ में एक दिन में 44 नए केस मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 164 हो गई है।

विज्ञापन
Corona Update: 44 new cases of corona have found in Meerut and now patients has increased to 164
कोरोना के मामले।

विस्तार

मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में बृहस्पतिवार को 44 नए मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 164 हो गई है, जिनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 160 होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। लगातार जांच बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed