फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: Sweet turned 'bitter', tried luck in confectionery

कोरोना का असर : ‘कड़वी’ हुई मिठाई, तो कन्फेक्शनरी में किस्मत आजमाई, जलेबी-कचौड़ी से चला रहे काम

Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
सार

कोरोना काल में मिठाइयों की मांग कम होने और व्यापार प्रभावित होने के कारण कुछ व्यापारी तो जलेबी और कचौड़ी बेचकर काम चला रहे हैं।

विज्ञापन
Corona: Sweet turned 'bitter', tried luck in confectionery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी और कोविड नियमों की बंदिशों ने मिठाई को ‘कड़वा’ कर दिया है। अधिक लागत और जल्द खराब होने के कारण मेरठ के अधिकतर कारोबारी मिठाई की जगह कन्फेक्शनरी में किस्मत आजमा रहे हैं। शहर में करीब 20 फीसदी मिठाई की दुकानें बंद हो चुकी हैं।

विज्ञापन


करीब 30 प्रतिशत मिठाई कारोबारियों ने मिठाई के साथ में कन्फेक्शनरी का काम शुरू कर दिया है। अब वह ऐसी मिठाई बना रहे हैं जो जल्द खराब न हों। वहीं हाईवे सहित दिल्ली रोड, गंगानगर, कंकरखेड़ा के लगभग 70 से अधिक रेस्टोरेंटों पर ताला लग चुका है।
विज्ञापन


कोविड ने रेस्टोरेंट, होटल और मिष्ठान कारोबार को सबसे अधिक प्रभावित किया है। शहर में बुढ़ाना गेट क्षेत्र में सर्वाधिक मिष्ठान की दुकानें हैं। अध्यक्ष अपार मेहरा ने बताया कि इस बार सिर्फ दो व्यापारी ही सीमित मात्रा में घेवर तैयार कर रहे हैं। पहले सात से 10 व्यापारी बड़े स्तर पर घेवर तैयार कराते थे। शुक्रवार तक हर हाल में मिठाई बेचनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लागत ज्यादा और बिक्री का समय कम होने के कारण नया विकल्प तलाशना पड़ रहा है। बिस्कुट, नमकीन, टॉफी, चॉकलेट सहित अन्य पदार्थ जल्द खराब नहीं होते हैं। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि परंपरागत व्यापार बचाने के लिए शनिवार और रविवार की बंदी खत्म करने के साथ ही रात 11 बजे तक बाजार की छूट देनी होगी। इसके लिए शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया है।

जलेबी और कचौड़ी से चला रहे काम
कोरोना काल में मिठाइयों की मांग कम होने और व्यापार प्रभावित होने के कारण कुछ व्यापारी तो जलेबी और कचौड़ी बेचकर काम चला रहे हैं। मिठान विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर विक्रेता सीमित मिठाई बना रहे हैं। कुछ दुकानों पर ग्राहकों के लिए सुबह और शाम ताजी जलेबी और कचौड़ी बनाई जाती हैं।
 

लटक गए हैं ताले
रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि टोल प्लाजा से परतापुर, दिल्ली रोड, गंगानगर और कंकरखेड़ा क्षेत्र के 70 से अधिक रेस्टोरेंट बंद हैं। अब करीब 150 होटल और रेस्टोरेंट चल रहे हैं। इनमें भी सीमित ग्राहक आ रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक गौरव ने बताया कि आनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनियों के दखल से भी उनके काम को झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed